पाकिस्तान के छद्म युद्ध के प्रयास 70 वर्षों से चलते रहे हैं। 1965 और 1971 में तो उसे सीधे युद्ध में भारी पराजय का सामना करना पड़ा। कारगिल की घुसपैठ भी उसे महंगी पड़ी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में सरधना के विधायक संगीत सोम ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पाकिस्तान के जितने भी हीरो-हीरोइन भारत में काम कर रहे हैं, उन्हें जूते मारकर भगा देना चाहिए। वे अपने चुनाव क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे।
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी नाईजीरिया और माली के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यह दौरा कल से शुरू होगा। इसका उद्देश्य पश्चिमी अफ्रीका के इन दो देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली क्षेत्र मोहमंद एजेंसी में जुमे की नमाज के दौरान खचाखच भरी एक मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शब्द बाणों की लड़ाई शुरू हो गई है। बाण भी ऐसे-वैसे नहीं सांप्रदायिकता के जहर बुझे। मेरठ के सरधना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने ऐसा ही भड़काऊ भाषण देकर माहौल गर्म कर दिया है।
अगर कोई छोटा बच्चा अपनी नन्हीं ऊंगलियों से तबलेे की बेहतरीन ताक धिना धिन ताल एक लय में बिखेरने लगे तो उसका हर कोई फैन हो जाएगा। दिल्ली के कुमार मंगलम वर्ल्ड स्कूल विकासपुरी के कक्षा पांचवी के छात्र 9 साल के अभिवंदन विज इन दिनों अपने तबले के हुनर से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
सूफी रॉक बैंड जुनून से 1990 के दशक में मशहूर हुए पाकिस्तानी गायक-गिटार वादक सलमान अहमद का कहना है कि सीमा पर लगी कांटेदार बाड़ों के पार भी संगीत में अकूत ताकत है और कोई बाधा इसे रोक नहीं सकती है। 90 दशक में पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु संलयन के बजाय सांस्कृतिक मेल-मिलाप की वकालत करने के लिए इस पाकिस्तानी गायक पर गद्दार का ठप्पा लगा था।
कैराना में हिंदुओ के कथित पलायन के ख़िलाफ़ निर्भय यात्रा निकालने का प्रयास करने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम का दावा है कि उन्होंने प्रशासन को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है और इस बीच क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था की यदि हालत नहीं सुधरी तो वह पुनः यात्रा निकालेंगे । पेश हैं इसी मुद्दे पर भाजपा के फ़ायर ब्रांड विधायक संगीत सोम से रवि अरोड़ा की ख़ास बातचीतः
मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक ठाकुर संगीत सोम द्वारा आज निकाली जा रही निर्भय यात्रा को प्रशासन ने सरधना कस्बे की सीमा पर रोक दिया।
उत्तर प्रदेश के क़ैराना क़स्बे से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा राज्य की राजनीति को गर्माए हुए है। एक ओर पाँच सदस्यीय वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के एक दल ने क़स्बे का दौरा कर इसे भाजपा का राजनीतिक प्रपंच क़रार दे दिया है वहीं इस मुद्दे को भुनाने को भाजपा विधायक संगीत सोम ने शुक्रवार को बक़ायदा निर्भय यात्रा ही शुरू कर दी।