रविवार को प. बंगाल के सात जगहों- बुनियादपुर, धूपगुड़ी, दुर्गापुर, हल्दिया, पांसकुरा, कूपर्स कैम्प और नैहाटी में हुए निकाय चुनाव में भ्ााजपा को करारा झटका लगा है।
वरिष्ठ कर्नल झोउ बो ने कहा, "चीन ने अभी तक 'हमला' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। हमने केवल 'घुसपैठ' और 'सीमा में अनाधिकार प्रवेश' का इस्तेमाल किया है और यह चीन की सद्भावना है।"
राजस्थान के बाद बाढ़ प्रभावित राज्य गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया और काले झंडे भी दिखाए। इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
पुजारा ने कुल 49 टेस्ट मैचों में 52.18 के औसत से 3,966 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा पुजारा अब तक तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं।
फोर्ब्स मैगजीन की ताजा लिस्ट के हवाले से कहा गया है कि इस समय जेफ बेजोस के पास 90.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि बिल गेट्स के पास 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
बाहुबली बने प्रभास और देवसेना बनी अनुष्का शेट्टी का खुमार अब तक दर्शकों के दिमाग से उतरा नहीं है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री को निर्माता-निर्देशक आगे भी भुनाना चाहते थे, पर देवसेना तो देवसेना है उन्होंने इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
सिक्किम में चीन द्वारा विवादित स्थान पर सड़क बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच तीन सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। दोनों देशों के सैनिक विवादित स्थल पर तैनात हैं।