कोलकाता में कुछ लड़कों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मनद शमी और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उनके घर पर हमला भी किया। इस मामले में शमी ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख विमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। जीजेएम नेताओं को अलग खोरखालैंड की मांग को लेकर चले आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष और हिंसा में आरोपित किया गया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
किसान आंदोलन से बिगड़े माहौल के बाद बुधवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मंदसौर पंहुच गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सत्याग्रह पर बैठने वाले हैं।
देश में आए दिनों सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर मरीजों को रही परेशानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक के सरकारी अस्पताल का भी है, जहां अव्यवस्था के कारण एक पत्नि अपने बीमार पति को घसीटने पर मजबूर हुई।
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। मामले पर अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 मई की तारीख तय की है।
उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। अस्पताल प्रशासन ने पैसे के बिना पत्नी का शव ले जाने के लिए पति को एंबुलेंस नहीं दी। पति को मजबूरन पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रख कर घर ले जाना पड़ा।
भारतीय कुश्ती जगत के लिए शनिवार का दिन शानदार रहा रहा। एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के लिए बजरंग पुनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में दक्षिण कोरिया के ली सुंग चुल को हराया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी की याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने आज केन्द्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी किया है। सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने यह याचिका अपने और पति के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल आरोपपत्र को लेकर दायर की है।