![गोवा सीएम का विवादित बयान, नाइजीरियाईयों के रवैये से लोगों में गुस्सा](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/9b629501808d55f556f9432952838365.jpg)
गोवा सीएम का विवादित बयान, नाइजीरियाईयों के रवैये से लोगों में गुस्सा
देश में अफ्रीकी नागरिकों पर हुए कुछ हमलों से हुए नुकसान को कम करने के केंद्र के प्रयासों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अपने एक बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया। हमलों के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए पारसेकर ने कहा कि नाइजीरियाइयों का व्यवहार अलग तरह का है। उनके अलग रवैये की वजह से आम लोगों में नाराजगी है।