भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है।
बीएमसी चुनावों में पार्टी के फीके प्रदर्शन के बाद मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस्तीफे की पेशकश की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में निरूपम ने कहा कि वह हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।
लोकसभा चुनाव में हारने के बाद राज्यसभा के रास्ते सांसद बनने पर रोक लगाने संबंधित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सवालिया निशान उठाए हैं। न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी और विनोद गोयल की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि कानून बनाना और उसमें बदलाव करना न्यायपालिका का काम नहीं है, इसके लिए सरकार को चुना जाता है। न्यायपालिका केवल इस बात की समीक्षा कर सकती है कि यह कानून देश के बुनियादी ढांचे व संविधान के अनुरूप बनाए गए हैं या नहीं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार के स्कूल से नजदीकी के आधार पर बनाए गए नर्सरी में प्रवेश के नए नियमों पर आज यह कहते हुए रोक लगा दी कि ये नियम मनमाने और भेदभावपूर्ण हैं। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि नए नियमों पर सात जनवरी को लगाई गई अंतरिम रोक तब तक जारी रहेगी जब तक कि गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों से संबंधित दिल्ली सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का पूरी तरह निस्तारण नहीं हो जाता।
टेलीविज़न पर चलने वाले विभिन्न प्रोग्राम के तहत तमाम राजनैतिक लोगों द्वारा अपने साथ अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न भी प्रदर्शित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा ख़ारिज कर दी गयी। कहा कि इस बारे में चुनाव आयोग का आदेश विधि सम्मत है।
अमेरिका के एक जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों और प्रवासियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले शरणार्थियों और वीजा धारकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध के शासकीय आदेश के विरोध में सैकड़ों लोगों ने न्यूयॉर्क में लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया।
अमेरिका के बाद अब कुवैत ने आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान सहित पांच मुस्लिम देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया भी तत्काल प्रभाव से रोक दी है। पाकिस्तान के अतिरिक्त जिन देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगा है उनमें अफगानिस्तान, ईरान, इराक और सीरिया हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी में सपा-कांग्रेस के गठजोड़ के बाद संभवत: शक्ति प्रदर्शन के रूप में किया गया राहुल गांधी और अखिलेश यादव का रोड शो जब पुराने लखनऊ में एक जनसभा में तब्दील हुआ तो उत्साह से लवरेज नजर आये दोनों ही नेताओं ने भाजपा और बसपा को सत्ता में आने से रोकने तथा विकास की राजनीति करने का संकल्प दोहराया।