भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का मंगलवार को उनके निवास स्थान नोएडा में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित यशपाल का भारत में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने में अहम योगदान रहा है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में बने रहने का कारण हरियाणा में भीड़ द्वारा मारे गए जुनैद और कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को बचाने वाले बस ड्राइवर सलीम से जुड़ा उनका ट्वीट है।
मॉब लिचिंग के खिलाफ देशभर में बुधवार को प्रदर्शन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, सहित फिल्मी जगत के लोगों ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध किया। साथ ही मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग रखी।
गढ़चिरौली की एक अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज के निलंबित प्रोफेसर जीएन साई बाबा को नक्सलियों से संबंध रखने का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साईबाबा को भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी दोषी माना है। कोर्ट ने साईबाबा के अलावा 4 अन्य लोगों को भी उम्र कैद की सजा सुनाई है। इनके अलावा विजय तिर्की को 10 साज की सजा सुनाई है।
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले में एक आदिवासी ग्रामीण की हत्या के आरोप में जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय की एक-एक प्रोफेसर के साथ कुछ माओवादियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है जो मनुष्यों में रीढ़ की हड्डी की चोट से उबरने में अहम साबित हो सकता है और नष्ट हुए उत्तकों की मरम्मत की चिकित्सकीय पद्धति के लिए अहम हो सकता है।