फिल्म की कीमतों में हर दिन की गिरावट को देखते हुए यह भी साफ हो चुका है कि फिल्म ने भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा जैसे-तैसे पार कर लिया हो, लेकिन 200 करोड़ का आंकड़ा शायद ही वह पार कर सके।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
एक बाद एक नई सफलता हासिल करने वाले भारत अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने आज एक और मिसाइल का सफल परीक्षण कर कामयाबी हासिल की है।
सोमवार को पूर्व कप्तान सरदार सिंह से इंग्लैंड की पुलिस ने 4 घंटे तक पुछताछ की है। कहा जा रहा है कि उन्हें 25 जून को टूर्नामेंट खत्म होने से पहले दूसरे दौर की पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव पिपलिया व्यास में रविवार को 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल ओड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने तत्काल न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ शेयर करने को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें ज़िक्र किया गया है कि एनडीटीवी के आंकड़े बताते हैं कि ‘मेक इन इंडिया' एक फ्लॉप शो है। इसे ट्वीट करते हुए पात्रा ने लिखा- एजेंडा। हालांकि पात्रा ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
बेनामी संपत्ति मामले में फंसीं मीसा भारती ने आज एक बार फिर आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुईं। विभाग ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ समन जारी किया था।
लगभग 15 साल पहले संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर सुपरहिट फिल्म 'देवदास' जल्द ही 3डी में भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म उस समय बनी सबसे महंगी बॉलिवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया था।