एक बाद एक नई सफलता हासिल करने वाले भारत अंतरिक्ष संगठन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने आज एक और मिसाइल का सफल परीक्षण कर कामयाबी हासिल की है।
सोमवार को पूर्व कप्तान सरदार सिंह से इंग्लैंड की पुलिस ने 4 घंटे तक पुछताछ की है। कहा जा रहा है कि उन्हें 25 जून को टूर्नामेंट खत्म होने से पहले दूसरे दौर की पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव पिपलिया व्यास में रविवार को 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल ओड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने तत्काल न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ शेयर करने को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। पात्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें ज़िक्र किया गया है कि एनडीटीवी के आंकड़े बताते हैं कि ‘मेक इन इंडिया' एक फ्लॉप शो है। इसे ट्वीट करते हुए पात्रा ने लिखा- एजेंडा। हालांकि पात्रा ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
बेनामी संपत्ति मामले में फंसीं मीसा भारती ने आज एक बार फिर आयकर विभाग के सामने पेश नहीं हुईं। विभाग ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ समन जारी किया था।
लगभग 15 साल पहले संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर सुपरहिट फिल्म 'देवदास' जल्द ही 3डी में भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म उस समय बनी सबसे महंगी बॉलिवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेशों में भी काफी सराहा गया था।
एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन उग्र होता जा रहा है वहीं कई ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जो काफी तकलीफदेह हैं। एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि किसान आंदोलन से उसका कोई लेना-देना नहीं था फिर भी पुलिस ने उसकी पिटाई की है।
केंद्र सरकार के पशुवध पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना का विरोध रुक नहीं रहा है। केरल विधानसभा में आज केंद्र सरकार के पशुवध प्रतिबंध के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।इसके पहले विधायकों ने विधानसभा कैंटीन में बीफ ब्रीकफास्ट किया।
बीयर शॉप के उद्घाटन को लेकर सुर्खियों में आईं राज्यमंत्री स्वाति सिंह आज एक बार चर्चा में बनी हुई हैं। स्वाती सिंह ने ज्येष्ट मास के आखिरी मंगलवार को एक भंडारे का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने लोगों को प्रसाद के साथ 100-100 के नोट भी बांटे। चर्चा है कि सीएम योगी भी बियर शॉप उद्घाटन मामले के बाद स्वाति से नाराज हैं।