विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये गुरुवार को सेंट किट्स पहुंची। श्रृंखला का पहला मैच 21 जुलाई से एंटीगा में खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के 17 टेस्ट मैचों के अपने अब तक के सबसे व्यस्त टेस्ट सत्र के लिए तैयार होने के बीच कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आगामी दिन इसके बाद का संकेत होंगे कि वे टेस्ट इकाई के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के संक्षिप्त लेकिन उत्साहजनक भाषण में अपने साथी खिलाडि़यों के लिये वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होने वाले आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले बिलकुल सरल संदेश है, खेलते हुए लुत्फ उठाना बहुत महत्वपूर्ण है और अगर आप एक दूसरे का समर्थन करोगे तो अंतत: सफलता आपके कदम चूमेगी।
यूरो कप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में रविवार को जर्मनी ने पेनल्टी शूटआउट में इटली को 6-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही यह मैच यूरो कप के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में भी शुमार हो गया।
देश बड़ा है या क्लब ? जो लोग लियोनेल मेसी के खेल में कोई कमी नहीं ढूंढ़ पाते, वे अंत में यही सवाल उछाल देते हैं। जैसा कि इन दिनों हो रहा है। आलोचक आंकड़ों के जरिये यह कुतर्क दे रहे हैं कि लियोनेल मेसी का दिल देश के लिए नहीं, क्लब के लिए धडक़ता है। क्लब के लिए वह जी-जान एक कर देते हैं लेकिन देश के लिए उनके मन में तरंगें तक नहीं उठतीं। और यह सब ऐसे खिलाड़ी के लिए कहा जा रहा है जो कई वर्षों से अर्जेंटीना की टीम की ताकत बना हुआ है। जिसके बूते अर्जेंटीना की टीम विश्वकप फाइनल खेलती है, लगातार दो बार कोपा अमेरिका कप के फाइनल में पहुंची है। कोई यह सवाल नहीं उठाता कि अर्जेंटीना तो फाइनल में पहुंचने लायक ही नहीं थी लेकिन इसके बावजूद मेसी उसे यहां तक ले आए। हां, फाइनल न जीत पाने का ठीकरा आलोचक जरूर उनके सिर पर फोड़ते रहे हैं। देश उनके लिए क्या है? यह उनका संन्यास का फैसला ही बता देता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतिष्ठित क्रिकेट समिति में मीडिया प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे दिया है।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कुमार संगकारा की सर्वकालिक एकादश सूची में जगह नहीं मिली है जबकि श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेट कप्तान ने अपनी टीम में राहुल द्रविड़ के रूप में एकमात्र भारतीय को चुना है।
कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली से अर्जेंटीना के हारने के बाद स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी ने सनसनीखेज ढंग से अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलिवदा कहने का ऐलान कर दिया।