पाकिस्तान की सीनेट ने काले धन के प्रवाह को रोकने के लिए एक चरणबद्ध तरीके से 5,000 रुपए के नोट का चलन बंद करने की मांग करने वाले एक प्रस्ताव को आज पारित कर दिया।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। पवार ने नोटबंदी की बहस में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को घसीटने को लेकर मोदी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा, मोदी खुद को इंदिरा गांधी से बड़ा नेता पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
देश में सुरक्षा को लेकर आम लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। चाहे वह साइबर सुरक्षा हो या फिर आतंकवाद या अन्य किसी प्रकार का मसला हो। आगामी 2020 तक भारत होमलैंड सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़ा बाजार बनेगा। एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ बड़े खिलाड़ी के रूप में उभरेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबैन निर्णय का विरोध करने वालों को कालेधन के पक्ष में बोलने वाला कहे जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने देश में भाजपा कार्यालय को कालेधन का सबसे बड़ा स्रोत बताया है।
पीएम नरेंद्र मोदी को बड़े नोटों को बंद करने की सलाह देने वाले पुणे के अनिल बोकिल सरकार के अचानक लिए गए फैसले से खफा बताए जा रहे हैं। बोकिल ने कहा कि नोटबंदी पर सरकार के फैसले में उनके सारे सुझावों को शामिल नहीं किया गया। बोकिल ने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार ने बेहोशी की दवा दिये बिना ऑपरेशन कर दिया है।
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियों और योजनाओं को स्वरूप देना शुरू कर दिया है। उन्होंने पदभार संभालने के पहले 100 दिन के लिये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुये कहा कि अमेरिका में कार्यवीजा के दुरुपयोग का पता लगाया जायेगा।
पांच सौ और हजार रूपये के बड़े नोटों के चलन से बाहर होने से फौरी तौर पर नकदी की भारी कमी हो जाने की वजह से शादी-विवाह का मौसम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वर्तमान हालात में कोई बड़ा उत्सव कर पाना काफी कठिन काम हो गया है।
मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने के सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के एलान से पहले ही अपने दोस्तों और भाजपा के लोगों को आगाह कर दिया था।
सरकार के 500 और 1,000 का नोट बंद करने के फैसले से इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली को प्रोत्साहन मिलेगा। आईटी उद्योगों के संगठन नास्कॉम ने आज कहा कि देश में अभी ई-भुगतान का चलन सीमित है, लेकिन इस फैसले से इसे काफी प्रोत्साहन मिलेगा।
कालेधन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत केंद्र सरकार ने आज आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोटों पर पाबंदी लगा दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस फैसले का एलान किया।