फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने कहा कि ब्रिटेन के शाही दंपति राजकुमार विलियम और केट मिडलटन का यहां एक समारोह में दर्शकों से परिचय कराना उनके लिए एक बड़ा सम्मान होगा।
भाजपा हाईकमान ने पंजाब में बड़ा फेरबदल करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री होशियारपुर से सांसद विजय सांपला को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष की इस दौड़ में अविनाश रॉय खन्ना, अश्वनी शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू भी थे।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व योग्यता पर आधारित नहीं है और यह बात उसके कामकाज में साफ तौर पर परिलक्षित होती है। जेटली ने उत्तराखंड में जारी राजनीतिक संकट पर पीटीआई-भाषा से कहा कि यह कांग्रेस की आंतरिक समस्या है।
असम विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने दृिष्टनकोण पत्र में बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की घुसपैठ को प्रमुख मुद्दा बनाया है। घुसपैठ इस क्षेत्र की समस्या रही है, लेकिन इसे सांप्रदायिक रंग देना उचित नहीं लगता। खासकर यह आरोप लगाना कि तरुण गोगोई नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पिछले 15 वर्षों से घुसपैठ को बढ़वा दे रही थी।
उत्तराखंड विधानसभा में 28 मार्च को हरीश रावत सरकार द्वारा बहुमत साबित करने की चुनौती से पहले सत्ताधारी कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को सदन की सदस्यता से बेदखल किए जाने का कदम विवादों के घेरे में आ गया है।
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनना हो या पाकिस्तान के साथ संबंध या सूफी सम्मेलन, भाजपा सरकार जोर-शोर से पांच कदम आगे बढ़ाती है। कुछ घंटे या कुछ दिन-सप्ताह बाद उसी पार्टी और सरकार के दो कदम पीछे जाते दिखाई देते हैं। यह लुकाछिपी के खेल जैसा है।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंपोर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच सोमवार को तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। इलाके के एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों का मुकाबला कर रही सेना ने कहा है कि उसे इन आतंकवादियों का सफाया करने की कोई जल्दबाजी नहीं है ताकि सुरक्षाबलों को और नुकसान न हो।
फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर की आने वाली लघु फिल्म कीर्ति में अभिनेता मनोज वाजपेयी और राधिका आप्टे नजर आएंगे। यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर पर आधारित होगी। राधिका आप्टे पहले भी कई लघु फिल्मों में काम कर चुकी हैं।