चमोली जिले के जोशीमठ में हाथी पर्वत पर भूस्खलन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में सैकड़ों जाने जा सकती, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दुर्घटना टल गई। एसपी चमोली तृप्ती भट्ट की देखरेख में यहां बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देश से फरार आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन पर निशाना साधा है। मोदी ने सोशल मीडिया पर धोनी को इंडिया सीमेंट की ओर से मिला ऑफर लेटर अपलोड किया, जिसमें धोनी की इनकम का ब्योरा दिया गया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल करते हुए दस नये चेहरों को शामिल किया वहीं दो राज्य मंत्रियों की पदोन्नति करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्राी नियुक्त किया।
आम आदमी पार्टी में शह और मात का खेल शुरू हो गया है। दिल्ली एमसीडी चुनावों से बढ़ी तकरार फिलहाल रूकने के आसार नहीं है। पार्टी दो खेमे में बंटती दिखाई दे रही है। बेशक कुमार विश्वास से मौके की नजाकत को भांपते हुए केजरीवाल ने समझौता जरूर कर लिया लेकिन उनकी अंदर की टीस कम नहीं हो पाई। अब विधानसभा की समितियों में विश्वास समर्थकों को किनारे कर उन्होंने इसका संकेत दे दिया है।
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ आज एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। करीब 20 गांवों की घेरेबंदी की गई है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन पथराव करने वाली भीड़ उनके प्रयासों में बाधा डाल रही है।
भारतीय खेलों में डोपिंग के बढ़ते चलन से चिंतित खेल मंत्रालय इसे अपराध की श्रेणी में लाने पर सहमति बनाने की कोशिश में जुटा है जिसके तहत दोषी खिलाड़ियों और कोचों को जेल की सजा भी हो सकती है। इसके लिए जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में मौजूदा कानूनों पर गौर किया जा रहा है।
भारत की 101 साल की धाविका मन कौर ने उम्र को धता बताकर सोमवार को आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। यह उनके करियर का कुल 17वां स्वर्ण पदक है।