Advertisement

Search Result : "बड़े बेनजर"

सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री ने कहा -भारत में स्कूल बड़े संकट का सामना कर रहे हैं

सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री ने कहा -भारत में स्कूल बड़े संकट का सामना कर रहे हैं

भारत के उच्च प्राथमिक स्कूलों में बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं की ऊंची दर की तरफ ध्यान दिलाते हुए सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री थरमन शनमुगरत्नम ने आज कहा कि भारत में स्कूल सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं।
रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल में शामिल हुए अनिल अंबानी के बड़े बेटे

रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल में शामिल हुए अनिल अंबानी के बड़े बेटे

अरबपति अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल आज रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल में बतौर अतिरिक्त निदेशक शामिल हुए। अनमोल (24) बीते दो साल यानी 2014 से ही रिलायंस कैपिटल के विभिन्न वित्तीय सेवा कारोबारों के साथ काम कर रहे थे।
राजन चाहते हैं बैंकर लें बड़े कर्ज की जिम्मेदारी

राजन चाहते हैं बैंकर लें बड़े कर्ज की जिम्मेदारी

रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने बैंकों के मौजूदा रिण मंजूरी ढांचे में बदलाव की वकालत की है। उनका कहना है कि रिण मंजूरी के लिये मौजूदा समिति आधारित व्यवस्था के बजाय किसी एक बैंकर को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिये और यदि वह परियोजना सफलता के साथ आगे बढ़ती है तो उस अधिकारी को पुरस्कृत भी किया जाना चाहिये।
दिल्ली-एनसीआर में होगा बड़े डीजल कारों का पंजीकरण

दिल्ली-एनसीआर में होगा बड़े डीजल कारों का पंजीकरण

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2000 सीसी और उससे अधिक क्षमता वाले डीजल वाहनों के पंजीकरण की अनुमति दी, इसके लिए शोरूम कीमत के एक प्रतिशत के बराबर राशि हरित-उपकर के रूप में जमा करनी होगी।
मोजांबिक के साथ दाल आयात समेत तीन बड़े समझौते

मोजांबिक के साथ दाल आयात समेत तीन बड़े समझौते

चार अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मोजांबिक पहुंचे। उन्होंने वहां राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी में कई अहम समझौतों पर दस्तखत किए गए। भारत के नजरिए से दालों के आयात को लेकर हुआ समझौता सबसे अहम बताया जा रहा है। मोदी सरकार इसके जरिए देश में दलहन की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने की कोशिश में है। मोजांबिक की राजधानी मैपुटो में बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति न्यूसी और मेरे बीच रक्षा एवं सुरक्षा के मसलों पर आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी है। उन्होंने मिले सम्मान के लिए प्रेजिडेंट न्यूसी, सरकार और मोजांबिक के लोगों को धन्यवाद दिया।
सलमान, शाहरूख मुझसे बड़े स्टार हैं : आमिर खान

सलमान, शाहरूख मुझसे बड़े स्टार हैं : आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने कहा कि उनके अभिनेता दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान जब किसी कमरे में घुसते हैं तब वे स्टार जैसे लगते हैं जबकि वह खुद को एक वेटर की तरह महसूस करते हैं।
पाक सेना प्रमुख ने 11 बड़े सैन्य अधिकारियों को किया बर्खास्त

पाक सेना प्रमुख ने 11 बड़े सैन्य अधिकारियों को किया बर्खास्त

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो वरिष्ठ जनरल सहित 11 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सेना प्रमुख की इस कार्रवाई का खासा महत्व है क्योंकि हाल ही में सामने आए पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार के लोगों का भी नाम आया है।
देश में कानूनी जागरूकता के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत: प्रशांत भूषण

देश में कानूनी जागरूकता के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत: प्रशांत भूषण

देश के जाने-माने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा है कि देश की न्यायिक व्यवस्था चरमराई हुई है और इसे सुधारने के लिए देश में कानूनी जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का एक बड़ा आंदोलन चलाना होगा।
गैस उत्खनन में बड़े निवेश की तैयारी

गैस उत्खनन में बड़े निवेश की तैयारी

दुर्गम और अधिक चुनौतिपूर्ण इलाकों से निकाली जाने वाली प्राकृतिक गैस की कीमतों में इजाफे के भारत सरकार के फैसले से एक ओर उत्पादक कंपनियों की मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सह-स्वामित्व वाली ब्रिटिश कंपनी बीपी ने मध्यस्थता प्रक्रिया समाप्त करने का संकेत दिया है। इससे केजी बेसिन केजी डी6 ब्लॉक से गैस उत्खनन शुरू किया जा सकेगा। उधर, भारत सरकार के उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) ने केजी-डीडब्ल्यूएन 98/2 क्लस्टर 2 ब्लॉक में गैस उत्खनन में बड़े निवेश का ऐलान किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement