हाल में नेपाल से लौटे बाबा रामदेव से भूकंप त्रासदी के संबंध में साक्षात्कार लेने पहुंचे एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर को पुलिस ने साथ में कारतूस लाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान के साथ लगने वाली समुद्री सीमा पर बढ़ते संकट के मद्देनजर भारतीय नौसेना गुजरात के पोरबंदर के पास एक नया नौसैन्य अड्डा बनाएगी ताकि क्षेत्र में निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।
अपनी पहली पाक यात्रा को लेकर उत्साहित मधुर भंडारकर को मायूसी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों के चलते यह फिल्म उत्सव रद्द करना पड़ा। मधुर बेसब्री से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल अल जजीरा को बुधवार को देश में पांच दिन तक अपना प्रसारण रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि सरकार ने भारत का गलत नक्शा कई बार दिखाने के कारण उसे दंडित किया है।
एक बार फिर आइएसआइएस के सरगना अल-बगदादी के बुरी तरह घायल होने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि बगदादी आजकल आतंकी संगठन का कामकाज को नहीं देख रहा है। क्या वाकई दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी अबु बक्र अल बगदादी मरने के कगार पर है? आइएसआइएस में नया नेता चुनने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
योग गुरु रामदेव ने मंगलवार को हरियाणा सरकार की ओर से की गई कैबिनेट मंत्री के दर्जे की पेशकश को ठुकराते हुए कहा कि वह मंत्री पद के आकांक्षी नहीं हैं और बाबा ही रहना चाहते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा कि यमन में हुती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की अगुवाई में चलाया गया हवाई हमला बहुत सफल रहा और लक्ष्यों से आगे तक इसे अंजाम दिया गया।
बसपा मुखिया मायावती ने मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति बंद करने के लिए मुसलमानों से उनका मताधिकार वापस ले लेने की शिवसेना की मांग के पीछे भाजपा की शह होने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी है कि यदि ऐसा नहीं है तो भाजपा उसे केन्द्र सरकार से बाहर करके दिखाए।