Advertisement

Search Result : "बार कोड"

पाक को पहली बार में ही सिखाना चाहिए था सबक : धर्मवती

पाक को पहली बार में ही सिखाना चाहिए था सबक : धर्मवती

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में सीमा पार से हुए हमले में मारे गए तीन सैनिकों में एक का शव क्षत-विक्षत किए जाने की घटना पर शहीद लांसनायक हेमराज सिंह की पत्नी धर्मवती ने आज यहां कहा कि अगर सरकार ने दुश्मन को पहली घटना के समय ही कड़ा सबक ‌सिखा दिया होता, तो आज बार-बार यह कहने की जरूरत नहीं पड़ती कि सेना दुश्मन को कड़ा सबक सिखाएगी। वर्ष 2013 में नियंत्रण रेखा पर हेमराज शहीद हुए थे।
अमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस के लिए लगातार तीसरी बार चुने गए

अमी बेरा अमेरिकी कांग्रेस के लिए लगातार तीसरी बार चुने गए

मौजूदा कांग्रेस में एकमात्र भारतीय-अमेरिकी अमी बेरा रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में चुने गए। 51 वर्षीय बेरा के अलावा तीन अन्य भारतीय अमेरिकी इस बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं। इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति, वाशिंगटन स्टेट से प्रमिला जयपाल और कैलिफोर्निया से रो खन्ना पहली बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं।
सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में आठवीं बार चीन रहा अव्वल

चीन ने अपने सुपरकंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट के जरिए लगातार आठवीं बार विश्व के सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। यह सुपरकंप्यूटर एक सेकेंड में 9.3 करोड़ अरब गणनाएं कर सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
तालीम की ही चाबी से खुलेंगे तरक्की के ताले

तालीम की ही चाबी से खुलेंगे तरक्की के ताले

यूनिफॉर्म सिविल कोड और तीन तलाक पर हर दिन टेलीविजन और सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी है। एक तबका तर्क दे रहा है कि तीन तलाक ही मुसलमान औरतों के पिछड़ेपन की वजह है। कुल मिलाकर मुसलमान औरतों के हुकूक के सिलसिले में बहस-मुबाहसे तीन तलाक तक सीमित हो गए हैं। जबकि तरञ्चकी के पायदान पर उनके आखिरी कतार में खड़े होने की असल वजह उनकी कम तालीम है।
राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

राजकोट टेस्ट में पहली बार इस्तेमाल होगी डीआरएस प्रणाली

भारतीय टीम आगामी हफ्ते में जब इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के लिये यहां मैदान में उतरेगी तो इसमें अंपायरों की निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पहली बार ट्रायल आधार पर इस्तेमाल की जायेगी। बीसीसीआई हालांकि लंबे समय तक इस प्रणाली का विरोध करता रहा था।
इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

इस बार व्यापार मेले की थीम होगी डिजिटल इंडिया

प्रगति मैदान में 14 नवंबर से शुरू होने वाले 36वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय व्यापार मेले :आईआईटीएफ: की मुख्य विषय वस्तु इस बार डिजिटल इंडिया होगी। केन्द्र सरकार का इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विभाग इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार के प्रमुख अभियानों में डिजिटल इंडिया भी एक है। व्यापार मेले में सभी राज्‍यों के मंडपों और दूसरे मंडपों में डिजिटल इंडिया के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों को प्रमुखता से दिखाया जायेगा।
तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं से समर्थन की मांग

तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं से समर्थन की मांग

‘हम मुस्लिम समुदाय के सामान्य नागरिक, कलाकार,बुद्धिजीवि, लेखक और कवि इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि भारत में मुस्लिम समुदाय विभिन्नताओं , मत-मतांतरों और विषमताओं से भरा है। मुसलमानों का की भी एक संगठन या जन समूह पूरे समुदाय की तरफ से बोलने का दावा नहीं कर सकता है।’ कॉन्सटीट्यूशन क्लब में तीन तलाक, यूनुफॉर्म सिविल कोड और समानता के लिए महिलाओं का संघर्ष विषय पर आयोजित गोष्ठी में यह बात सामने आई। यह गोष्ठी एडवा, अनहद और शिक्षा की ओर से आयोजित की गई थी।
पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में दीपावली मनायी गयी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में रविवार को दीपावली मनायी गयी और इस वैश्विक संस्था का मुख्यालय रोशनी से नहा उठा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आगे के भाग को रोशनी से जगमग कर दिया गया और ‘हैप्पी दीपावली’ लिखा गया। इस भवन पर पारंपरिक दिया दर्शाया गया।
संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में क्यूबा पर हुए मतदान में पहली बार नहीं शामिल हुआ अमेरिका

अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement