समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 191 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से स्वीकृत इस सूची में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम है। जबकि बाहुबली अतीक अहमद का टिकट काट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के तमाम कयासों के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए आज अपने 191 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी और कहा कि इस पार्टी ने चुनावी तालमेल को लेकर अब तक कोई सकारात्मक बात नहीं की है और सपा उसे कुल 403 में से अधिकतम 85 सीटें ही दे सकती है।
भाजपा ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही पंजाब की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी। उत्तरप्रदेश से पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के नाम शामिल हैं।
लंबी-लंबी बैठकों, उम्मीदवारों के प्रोफाइल के साथ जूझते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले और दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। दिल्ली में सुबह से ही भाजपा कार्यालय 11 अशोक रोड पर गहमागहमी थी। सूची आने वाली है और कितने बजे आने वाली है बस यही दो प्रश्न हवा में थे। शाम केंद्रीय स्वास्थ्यह मंत्री और भाजपा के नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग्यशाली उम्मीवारों की सूची जारी की।
भाजपा ने पंजाब में 17 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की आज घोषणा की लेकिन उसने उन छह अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की, जहां मौजूदा विधायक पार्टी से ही हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि उनमें से कुछ का नाम इस बार सूची में शामिल नहीं किए जाने की संभावना है।
कांग्रेस ने गोवा और पंजाब के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गोवा में 27 और पंजाब के 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने गुरूवार को यह सूची जारी की।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए आज अपने 100 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 24 मुसलमानों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक 403 विधानसभा सीटों में से 300 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
बसपा नेता मायावती ने यूपी के लिए 100 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी की। इस सूची में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर जैसी प्रमुख जगहों से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस सूची में 27 एससी और 23 मुस्लिम शामिल हैं। गुरुवार को जारी सूची में 36 मुस्लिमों को टिकट दिया गया था। इस तरह बसपा अब तक 59 मुस्लिमों को टिकट दे चुकी है।
प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका की 2017 की सुपर अचीवर्स की सूची में भारतीय मूल के 30 नवोन्मेषक और उद्यमियों ने स्थान बनाया है। ये वे लोग हैं जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम है और विश्व एवं यथास्थिति को बदलने में यकीन रखते हैं।