खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की। मारिजन की नियुक्ति हाल ही में खराब प्रदर्शन के चलते रोलैंट ऑल्टमैंस को हॉकी इंडिया द्वारा कोच पद से बर्खास्त किए जाने के बाद की गई है।
सिंधू इस टूर्नामेंट में रजत जीतने वाली भारत की दूसरी शटलर हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने साल 2015 में जकार्ता में हुई विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।