![हरियाणाःगीता महोत्व की तैयारियां चरम पर](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/0ffbafaec7ddc932861a48214c429435.jpg)
हरियाणाःगीता महोत्व की तैयारियां चरम पर
हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जाएगा और महोत्सव में देश के 574 जिलों से गीता के शलोकों के साथ प्रतिनिधि कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। ये प्रतिनिधि अपने साथ अपने जिले की मिट्टी लेकर आएंगे, जिससे भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा तैयार की जाएगी।