बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट पर बुधवार को आईटी के छापेमारी को कांग्रेस ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई कहा है। यह वही जगह है जहां गुजरात कांग्रेस के 44 विधायक ठहरे हुए हैं।
सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहकर देश-विदेश में रहने वालों की मदद करने वाली भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज सुबह पाकिस्तानी विदेशमंत्री सरताज अज़ीज़ पर जमकर बरस पड़ीं।
हाल ही में अरबाज खान से हुए तलाक के बाद अब मलाइका अरोड़ा को अब खान सरनेम से भी नफरत होने लगी है। गुजरात में एक इवेंट के दौरान चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची मलाइका अपनी नेम प्लेट पर मलाइका अरोड़ा खान लिखा देखकर भड़क गईं।
श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया। इस स्कूल को 12 अप्रैल को अनंतनाग लोकसभा उप-चुनाव के लिए पोलिंग बूथ में तब्दील किया गया था। अलगाववादियों ने हिंसा के दौरान हुए मौतों के विरोध में दो दिनों के बंद का आह्वान किया है।
कर्नाटक में प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज से बचने का प्रयास करते समय जख्मी हुए एक व्यक्ति की आज मौत हो गई जिसके साथ राज्य में जारी हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या दो हो गई। इस विवाद में सबसे अधिक प्रभावित बेंगलूरू शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्नाटक एवं तमिलनाडु में आज कुछ प्रदर्शनों के दौरान लक्ष्य बनाकर हमले किए गए।