हॉलीवुड की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी। यूएस पत्रिका के मुताबिक इससे पहले जोली लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में अतिथि शिक्षक भी रह चुकी हैं।
असम और बिहार में आई बाढ़ में अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ का जायजा लेने के लिए शनिवार को असम दौरे पर रहे। दोनों राज्यों में बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अकेले बिहार में बाढ़ से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लाख प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म 'पीपली लाइव' के सह निर्देशक महमूद फारुकी को एक अमेरिकी महिला से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है। फारूकी की सजा पर 2 अगस्त को अदालत फैसला करेगी।
बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। राज्य में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे प्रदेश के 10 जिलों के 17.85 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन इस दफा दिल्ली विश्वविद्यालय के होने वाले छात्र संगठन चुनावों में भाग नहीं लेगा। माना जा रहा है कि अगर चुनावों में पार्टी के छात्र संगठन की करारी हार हुई तो इस हार का असर पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा।
भारतीय मूल के एक अमेरिकी भौतिकविद ने प्रकृति के मूल नियमों की जानकारी को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पित एक केंद्र स्थापित करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय को 1.1 करोड़ डॉलर की राशि दान में दी है।
विश्व के जानेमाने भौतिकशास्त्रियों में से एक स्टीफन हॉकिंग पूरे ज्ञात ब्रह्मांड का मानचित्र तैयार करने की योजना की घोषणा करने वाले हैं। हॉकिंग यह मानचित्र उस सुपरकम्प्युटर का इस्तेमाल करके तैयार करेंगे जिसे उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में स्थापित किया था।