भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और आयोनिका पाल 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और बुरी तरह पिछड़ते हुए रियो ओलंपिक स्पर्धा से बाहर हो गईं।
असम की एक अदालत ने आरएसएस के खिलाफ एक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी के तौर पर समन किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को संघ के खिलाफ टिप्पणी के एक मामले में आपराधिक मानहानि का सामना करना है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भारत में सउदी अरब के राजदूत डॉ. साउद मुहम्मद अलसाती ने आज यहां बैठक की और हज यात्रियों की सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस वर्ष लगभग। लाख 30 हजार हज यात्री सउदी अरब हज यात्रा पर जा रहे हैं।
जिमनास्टिक में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास का पहला अध्याय लिख चुकी दीपा कर्मकार रविवार को जब रियो खेलों में उतरेंगी तो उनकी निगाहें नयी ऊंचाई छूने पर लगी होंगी। इस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने वाली दीपा पहली भारतीय महिला हैं।
भारत का रिकार्ड चार सदस्यीय टेबल टेनिस शनिवार से रियोसेंटो पवेलियन 3 में जब पुरूष और महिला वर्ग के मुकाबलों के लिए उतरेगा जो उनकी नजरें रियो ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ने पर टिकी होंगी।
रियो ओलंपिक से पहले दमदार प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय पुरूष टीम शनिवार से शुरू हो रही हाकी स्पर्धा में 36 साल पुराना पदक का इंतजार खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम ने आखिरी बार ओलंपिक स्वर्ण 1980 में मास्को में जीता था।
अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी लॉकहिड मार्टिन द्वारा एफ 16- ब्लॉक 70 लड़ाकू विमान बनाने की एसेंबली लाइन भारत में ही बनाने की घोषणा के बाद विदेशी हथियार निर्माता कंपनियों के बीच नई तरह की होड़ मच गई है। चार अन्य कंपनियों ने यहां अपनी निर्माण इकाइयां लगाने के प्रस्ताव भारत सरकार को दे रखा है। जानकारों के अनुसार, ये कंपनियां अब अपने-अपने प्रस्ताव को लॉकहिड मार्टिन की ऐलान के संदर्भ में रिवाइज करने जा रही हैं।
सितारों से सजा भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार को रियो ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेगा और सभी की नजरें फार्म में चल रहे जीतू राय पर होंगी जबकि बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी अपने सुनहरे कैरियर को शानदार तरीके से अलविदा कहना चाहेंगे।
भारत के तीन सदस्यीय मुक्केबाजी दल को शनिवार से यहां शुरू हो रही ओलंपिक की इस स्पर्धा में कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन उनका इरादा भारत में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अस्थिरता से त्रस्त हो चुके खेल का पुनरोत्थान करना है। शिव थापा (56 किलो), मनोज कुमार (64 किलो) और विकास कृष्ण (75 किलो) ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एक प्रमुख संगठन भारतीय मजदूर संघ ने कहा है कि वह उत्पाद एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध करेगा क्योंकि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि भाजपा नीत राजग सरकार ने जीएसटी को ऐतिहासिक और सबसे महत्वपूर्ण कर सुधार बताया है।