बॉलिवुड के कई बड़े नाम इन दिनों ईडी के सवालों के घेरे पर हैं। शाहरुख खान ही बच्चन परिवार और अजय देवगन भी शामिल है। बच्चन परिवार के सभी सदस्यों से भी पिछले 13 सालों में विदेश भेजे गए पैसे की जानकारी मांगी गई है।
22 साल पुराने हत्या के एक मामले में लालू यादव के करीबी और बिहार के महाराजगंज से सांसद रहे चुके प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग की एक अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा 23 मई को सुनवाई जाएगी। उधर फैसले के बाद प्रभुनाथ सिंह को जेल भेज दिया गया है।
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किए गए 85 भारतीय मछुआरों को आज जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब अवाम को सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 250 सीटें जिताना है और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मोदी को गुजरात वापस भेजना है।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद खान को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जिसने पुलिस हिरासत से इंकार करते हुए उन्हें बृहस्पतिवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजने वाले एक व्यक्ति के बारे में पोस्ट शेयर किया है। उन्हें अश्लील मेसेज भेजने वाले व्यक्ति का नाम पार्थ मंडल है। शर्मिष्ठा मुखर्जी जानी-मानी नृत्यांगना हैं।
केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीएस बस्सी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ विवाद करने का ईनाम आखिरकार दे ही दिया। उन्हें संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। बस्सी आम आदमी पार्टी व उसके नेता अरविंद केजरीवाल के हमेशा निशाने पर रहे।
भारत में इस वर्ष विदेशों में कामकाज के लिए गए उसके नागरिकों ने सबसे अधिक मनीआर्डर भेजे। विदेशों से 72 अरब डॉलर यानी करीब 4.53 लाख करोड़ की राशि के मनीआर्डर प्राप्त करने के साथ भारत इस मामले में पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद चीन का स्थान रहा जहां 64 अरब डॉलर आए।
हिंसाग्रस्त यमन से भारतीयों को निकालने के लिए भेजे गए भारत के दो जंगी जहाज उन यात्री जहाजों को जलदस्यु रोधी सेवाएं भी उपलब्ध कराएंगे जो फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए जिबूती बंदरगाह भेजे गए हैं।