Advertisement

Search Result : "मंजीत सिंह"

रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
मोदी की नजर में प्रकाश सिंह बादल भारत के 'नेल्‍सन मंडेला'

मोदी की नजर में प्रकाश सिंह बादल भारत के 'नेल्‍सन मंडेला'

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को भारत का नेल्‍सन मंडेला बताकर नए विवाद का जन्‍म दे दिया है। बादल को देश का नेल्‍सन मंडेला बताए जाने का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बना।
पेशेवर बॉक्सिंग में विजेंदर का शानदार आगाज

पेशेवर बॉक्सिंग में विजेंदर का शानदार आगाज

भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में शानदार आगाज करते हुए मैनचेस्टर में ब्रिटेन के सोनी वाइटिंग को नाकआउट कर दिया।
नेहरू के दौर में भ्रष्टाचार

नेहरू के दौर में भ्रष्टाचार

भारत सरकार में इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व अधिकारी और विवेकानंद फाउंडेशन के फेलो आरएनपी सिंह को खुफिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में गहरा अनुभव है। उनकी राइट्स एंड रांग्स, बांग्लादेश डिकोडेड और हिंदी में दो पुस्तकें बहुत चर्चित रहीं। नेहरू: ए ट्रबल्ड लीगेसी से उन्होंने कुछ मौलिक सवाल उठाए हैं: क्या हमने कभी नेहरू के बारे में ईमानदारी से मूल्यांकन किया है और इस प्रभाव में क्या हमने देश के समकालीन इतिहास का निष्पक्ष मूल्यांकन किया है? इस पुस्तक में नेहरू के सिद्धांतवाद या अपने हित में दोहरे मानदंड अपनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
तीन लोगों ने रची दादरी साजिश, करेंगे कड़ी कार्रवाई: मुलायम

तीन लोगों ने रची दादरी साजिश, करेंगे कड़ी कार्रवाई: मुलायम

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दादरी घटना को गहरी साजिश करार देते हुए कहा है कि इस मामले में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। समीक्षा के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी भले ही उत्तर प्रदेश सरकार को कुर्बान ही क्यों ना करना पड़ जाए।
हॉकीः न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर भारत बराबरी पर

हॉकीः न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर भारत बराबरी पर

भारतीय पुरुष हॉकी ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर शृंखला में बराबरी कर ली है। चार मैचों की शृंखला में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गई हैं।
सिद्धू को 'डीप वीन थ्रोम्बोसीस' बीमारी, हालत स्थिर

सिद्धू को 'डीप वीन थ्रोम्बोसीस' बीमारी, हालत स्थिर

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू को कल नसों में खून का थक्का जमने यानी डीप वीन थ्रोम्बोसीस की बीमारी के उपचार के लिए दिल्‍ली के इंद्रप्रस्‍थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अनुपस्थित है किसान

अनुपस्थित है किसान

एक कहानी एवं कविता संकलन के अलावा आलोचनात्मक निबंध भी प्रकाशित। हिंदी के साथ अंगिका बोली में भी कविता संग्रह। भागलपुर विश्वविद्यालय से रीडर पद से सेवानिवृत्त।
किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

कपास उत्पादकों को नकली कीटनाशक की आपूर्ति के मामले में कथित संलिप्तता के चलते पंजाब के कृषि निदेशक मंगल सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement