दिल्ली विश्वविद्यालय में राम मंदिर के निर्माण पर आयोजित सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कोई भी कार्य बलपूर्वक या कानून के खिलाफ नहीं किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के जारी विरोध के बीच स्वामी ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमारी संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए जरूरी है और जब तक इसका निर्माण नहीं होता है तब तक हम इसे नहीं छोड़ेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हलचल तेज हो गई है। पत्थरों से लदे दो ट्रकों के अयोध्या पहुंचने पर जिला पुलिस सतर्क हो गई और हालात पर नजर रख रही है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने करीब छह महीने पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खातिर देशभर से पत्थर इकट्ठा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया था।
भोपाल गैस हादसे मामले में अमेरिकी कैमिकल कंपनी डाउ लगातार अदालत द्वारा जारी किए गए समन की अवहेलना कर रही है। यह लगातार तीसरी बार है जब भोपाल जिला अदालत में पेशी के लिए जारी किए गए समन की अनदेखी कर कंपनी अदालत में पेश नहीं हुई।
उत्तरी अर्जेंटीना में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 43 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों से भरी यह बस रास्ते में पड़ने वाली एक सूखी नदी पर स्थित पुल से नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बस का टायर फट जाने की वजह से यह हादसा पेश आया।
पूर्वी नेपाल में एक ईंट भट्टे में विस्फोट के बाद 105 फुट ऊंची चिमनी गिर जाने के कारण छह भारतीय मजदूरों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में मरने वाले छह भारतीयों में चार नाबालिग हैं।
सलमान-शाहरूख की दोस्ती हो और हंगामा न हो ऐसा कहीं हो सकता है क्या। दोनों की दुश्मनी के किस्से मशहूर हैं तो दोबारा दोस्ती के किस्से भी तो मशहूर होना चाहिए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया कि असम के उनके हालिया दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बरपेटा के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया था। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने की भाजपा की शैली है जो कि अस्वीकार्य है।