Advertisement

Search Result : "मसर्रत आलम गिरफ्तार"

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे लीक, 18 गिरफ्तार

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे लीक, 18 गिरफ्तार

सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे कथित रूप से लीक हो गए जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर महाराष्ट्र एवं गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 250 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पूरे देश में भर्ती परीक्षा होने वाली थी।
बिहारः पर्चा लीक में बीएसएससी अध्यक्ष गिरफ्तार

बिहारः पर्चा लीक में बीएसएससी अध्यक्ष गिरफ्तार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अध्यक्ष सुधीर कुमार को पर्चा लीक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एसआईटी ने गुरुवार की रात झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया।
आईएसआई जासूसी कांड में विहिप से जुड़े तार

आईएसआई जासूसी कांड में विहिप से जुड़े तार

मध्यप्रदेश में आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जासूसी कांड में एटीएस की गिरफ्त में आए सतना के बलराम सिंह का विश्व हिन्दू परिषद से कनेक्शन सामने आया है।
सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल प्रशस्तिपत्र बरामद

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सत्यार्थी का घर दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित है।
कानपुर रेल हादसे का मुख्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट नेपाल में गिरफ्तार

कानपुर रेल हादसे का मुख्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट नेपाल में गिरफ्तार

कानपुर रेल हादसे के मुख्य संदिग्धों में से एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट शमशुल हुदा को त्रिभुवन अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। हुदा को दुबई प्रत्‍यर्पित किया गया था। यह हादसा गत वर्ष नवंबर माह में हुआ था। नेपाल पुलिस के एक विशेष दल ने शमशुल हुडा को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया।
धोखाधड़ी कर 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार

धोखाधड़ी कर 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स :एसटीएफ: ने नोएडा में फर्जी कंपनी बनाकर लगभग साढ़े छह लाख लोगों से धोखाधड़ी करके 3700 करोड़ रूपये वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, पांच की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

क्यूबेक सिटी की मस्जिद में गोलीबारी, पांच की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

क्यूबेक सिटी स्थित एक मस्जिद में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। क्यूबेक पुलिस के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है।
गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात में धोखाधड़ी : साध्वी गिरफ्तार, 1.25 करोड़-2.4 किलो सोना जब्त

गुजरात के बनासकांठा जिले की पुलिस ने पालनपुर के एक घर में छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ रूपए नगद और 2.4 किलो सोना जब्त किया और मुक्तेश्वर मठ से जुड़ी साध्वी जयश्री गिरी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया।
विजय माल्या को कर्ज : आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

विजय माल्या को कर्ज : आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

भारत के शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा बैंकों से कर्ज लेकर न चुकाने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्थानों पर छापेमारी कर आईडीबीआई के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल समेत किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन और एयरलाइंस के ही तीन पूर्व कर्मचारियों को ‍गिरफ्तार किया है।
ट्रंप के शपथ-ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन, 217 गिरफ्तार

ट्रंप के शपथ-ग्रहण के विरोध में प्रदर्शन, 217 गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड टंप के शपथ- ग्रहण समारोह के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन और झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने एक वाहन में आग लगा दी और लगभग आधा दर्जन स्टोर क्षतिग्रस्त कर दिए। इस दौरान छह पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।