कश्मीर घाटी में सोमवार को तीसरे दिन भी हिंसा और आगजनी की घटनाएं जारी रही। घाटी में जारी हिंसा पर काबू पाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल केन्या से स्वदेश रवाना हो गए।
एक मणिपुरी महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाॅय बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद किए जा रहे प्रदर्शन का एक तबके द्वारा समर्थन किए जाने पर सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि सरकार आतंकवाद और हिंसा को बर्दाशत नहीं करेगी।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि जब देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को डर लग रहा है, तो देश का क्या होगा। लालू प्रसाद यादव के अनुसार वे हवाई जहाज में आर्म्स ले जाने की वकालत कर रहे हैं। वे खुद डर रहे हैं। ऐसे में देश का क्या होगा। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रियों पर जमकर हमले किए। लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी के अधिकतर मंत्री चापलूस हैं। राजद सुप्रीमो ने जातीय जनगणना के आंकड़ों की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी की है।
आरपीआई सांसद रामदास आठवले ने मंत्री बनते ही सबसे पहले मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में आठवले ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ अन्याय हुआ। उन्होने कहा कि बिना वजह ही कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला बना दिया गया जबकि जो आरोप थे वे साबित नहीं हो पाए थे।
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज बचत पर ऊंची ब्याज दरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सोचने वाली बात है कि क्या हमें बचत पर ऊंची ब्याज दर जारी रखनी चाहिए क्योंकि इससे कर्ज महंगा होता है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होती है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रविवार को एक सप्ताह की अमेरिका की यात्रा पर आएंगे। उनकी यात्रा का लक्ष्य भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अरबों डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करना और अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को गति देना है।
केंद्र में हाल के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट के सदस्यों की संख्या बढ़ कर 78 हो गई है। इनमें से 72 करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा दौलत एमजे अकबर के पास। नौ के पास 30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।