Advertisement

Search Result : "महिला एवं बाल विकास मंत्रालय"

मोदी की मंत्रियों को दो टूक, विकास मुंहजबानी रखो याद, तभी जनता को बता पाओगे

मोदी की मंत्रियों को दो टूक, विकास मुंहजबानी रखो याद, तभी जनता को बता पाओगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को साफ निर्देश दिया है कि सरकार के पिछले दो साल के विकास कार्यों को मुंहजबानी याद रखो, तभी इसे आप जनता के सामने बेहतर ढंग से रख पाओगे। केन्द्र में मोदी सरकार के दो साल पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर मंत्रिपरिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सहयोगी मंत्रियों से सरकार द्वारा की गई पहल को जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए ध्यान केंद्रित करने को कहा।
राहुल के काम को 12 साल की उनकी सांसदी से आंकोः स्मृति

राहुल के काम को 12 साल की उनकी सांसदी से आंकोः स्मृति

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संसद में रोहित वेमुला मामले में हुई बहस के दौरान राहुल गांधी का रवैया ऐसा था कि देखो हमने इस मुद्दे पर स्मृति ईरानी को पछाड़ दिया।
चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

केंद्रीय गृह मंत्रालय निरंतर दावा करता है कि जम्मू-कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्‍था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। लेकिन विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमलों में जवानों के मारे जाने की घटनाएं बढ़ना ऐसे दावों पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।
ट्विटर पर ईरानी और चतुर्वेदी के बीच छिड़ा युद्ध

ट्विटर पर ईरानी और चतुर्वेदी के बीच छिड़ा युद्ध

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्विटर पर वाक्युद्ध छिड़ गया। स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए, असम के चुनावों में मिली हार को उनकी विशिष्ट योग्यता बताया।
बढ़ीं हुड्डा की मुश्किलें, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

बढ़ीं हुड्डा की मुश्किलें, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई ने राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितता के लिए एक मामला दर्ज किया है। उस समय हुड्डा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकार (हुडा) के अध्यक्ष थे। हुड्डा ने सीबीआई की कार्रवाई को व्यक्तिगत प्रतिशोध बताया।
टूटा रियो का सपना, मैरी कॉम दूसरे राउंड में हारीं

टूटा रियो का सपना, मैरी कॉम दूसरे राउंड में हारीं

पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी. मैरी कॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज कजाखस्तान के अस्ताना में चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट गई। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकाम (51 किग्रा) दूसरे राउंड में जर्मनी की अजीजे निमानी से 0-2 से पराजित हो गई। वह इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचकर रियो खेलों के लिए कोटा हासिल कर सकती थीं।
देश का पहला भारतीय महिला बैंक होगा बंद

देश का पहला भारतीय महिला बैंक होगा बंद

महिलाओं के खोला गया देश का पहला भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) बंद होने जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने पांच सहयोगी बैंकों समेत भारतीय महिला बैंक के खुद में विलय के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। 19 नवंबर 2013 को मुंबई में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीएमबी का उद्घाटन किया था। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम भी थे। बाकायदा इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में गुरुवार को दो चीनी लड़ाकू विमानों ने एक अमेरिकी विमान को असुरक्षित तरीके से रोका। इसके साथ ही रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण जलक्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement