सितंबर 2015 में दादरी के बिसाड़ा गांव में अखलाक नाम के शख्स को घर में बीफ होने के शक में भीड़ ने मार दिया था। उसके लड़के दानिश को भी बुरी तरह पीटा गया था।
नीतीश कुमार महागठबंधन की गाठें छुड़ाकर अपने पुराने साथी रहे एनडीए से गठजोड़ कर चुके हैं। सियासी गलियारों में इस घटना ने हलचल तेज कर दी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि एनडीए के विरोध में महागठबंधन के सूत्रधार रहे नीतीश कुमार एकाएक पाला बदलकर कैसे ‘कमल’ में रंग भरने को तैयार हो गए?
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की मां को वीजा देने के भारत के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है। पाकिस्तानी समाचार-पत्र 'नेशन डेली' के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने इस बारे में जानकारी दी।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर में पकड़े गये लश्कर आतंकी संदीप कुमार शर्मा की मां ने कहा है कि अगर मेरा बेटा आतंकी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। संदीप की मां और भाभी से यूपी एटीएस की टीम ने सोमवार देर रात तक पूछताछ की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। अनुष्का पर अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाने का आरोप था।
बॉलीवुड ‘सुल्तान’ सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में एक्ट्रेस करीना कपूर की मां का किरदार निभाने वाली महिला इन दिनों काफी परेशानियों से गुजर रही हैं। करीना की ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अलका कौशल को 2 साल की जेल हो गई है।
सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहकर देश-विदेश में रहने वालों की मदद करने वाली भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज सुबह पाकिस्तानी विदेशमंत्री सरताज अज़ीज़ पर जमकर बरस पड़ीं।
पेड न्यूज़ मामले में चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा तीन साल तक अयोग्य ठहराए गए मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं जलसंसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 5 जुलाई की तारीख तय की है।