Advertisement

Search Result : "मिली जमानत"

नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

अखिलेश यादव खेमे ने नरेश उत्तम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। नरेश उत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर निवासी नरेश उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह विधान परिषद के सदस्य हैं। संगठन और मतदाताओं खासकर पिछड़े मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके नरेश की छवि साफ-सुथरी है। विवादों में कभी उनका नाम नहीं आया। मुलायम सिंह के भी वह काफी करीबी रहे हैं। जानकारों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि की वजह से ही अखिलेश यादव ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों पर ध्यान देने से मदद मिली: पार्थिव

विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों पर ध्यान देने से मदद मिली: पार्थिव

इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न घरेलू टेस्ट श्रृंखला में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से प्रभावित करने वाले पार्थिव पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय ट्रेनिंग सत्र के दौरान दोनों प्रारूपों पर अलग-अलग ध्यान केंद्रित करने को दिया।
वीवीआईपी हेलीकाॅप्टर घोटाला : एसपी त्यागी को जमानत मिली

वीवीआईपी हेलीकाॅप्टर घोटाला : एसपी त्यागी को जमानत मिली

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाॅप्टर घोटाले में नौ अगस्त को गिरफ्तार किए गए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को सोमवार को यहां की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने त्यागी को यह राहत दो लाख रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर दी।
एमपी का व्यापमं महाघोटाला : 2000 छात्रों का भविष्य चौपट, नेता-अफसर जेल से बाहर

एमपी का व्यापमं महाघोटाला : 2000 छात्रों का भविष्य चौपट, नेता-अफसर जेल से बाहर

मध्‍य प्रदेश का व्यापमं महाघोटाला देश के शिक्षा जगत में सबसे बड़े घोटालों की जमात में शामिल हो सकता है। मामले की सीबीआई जांच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन इस घोटाले ने 2000 से ज्यादा छात्रों का भविष्य चौपट कर दिया है। घोटाले के आरोप में फंसे नेता और अफसर सब धीरे-धीरे जेल से बाहर आ गए, लेकिन इसमें फंसे छात्र अभी तक कैरियर को लेकर सदमे से उबर नहीं पाए हैं। तीन साल पहले घोटाला सामने आया था। छात्र अभी भी सकते में हैं।
नकदी नहीं मिली तो बैंक के स्‍ट्रांग रूम की चाबी छीनी, बेल्ट से गला भी दबाया

नकदी नहीं मिली तो बैंक के स्‍ट्रांग रूम की चाबी छीनी, बेल्ट से गला भी दबाया

नोटबंदी को एक माह से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन नागरिकों को नकदी की आपूर्ति अभी तक सही ढंग से नहीं हो रही है। इसके अलावा कहीं-कहीं दबंग बिना लाइन मेंं लगे बैंक से नकदी लेने पर आमादा हैं। रकम नहीं मिलने से लोग अब हिंसक होने लगे हैं। बैंकों से धन ना मिलने से नाराज लोग हमले और तोड़फोड़ करने पर उतारु हो गए हैं।
ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय होकर नागरिकों को मदद पहुंचाने में अग्रणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है। सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को भी जगह दी गई है।
टॉस गंवाने के बाद जीत से अतिरिक्त प्रेरणा मिली : कोहली

टॉस गंवाने के बाद जीत से अतिरिक्त प्रेरणा मिली : कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज खुलासा किया तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में टास और अच्छे विकेट पर पहले बल्लेबाजी का मौका गंवाने के बाद जीत दर्ज करके उनकी टीम को अतिरिक्त प्रेरणा मिली।
बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी और राजद के निलंबित विधायक राज बल्लभ यादव को जेल में ही रहना होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से उन्हें मिली जमानत को आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति एएम सापरे की पीठ ने कहा कि उन्होंने बिहार सरकार की अपील को स्वीकार कर लिया है। इस अपील में यादव को इस साल 30 सितंबर को पटना उच्च न्यायालय की ओर से दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।
राहुल को आरएसएस मानहानि मामले में जमानत मिली

राहुल को आरएसएस मानहानि मामले में जमानत मिली

महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस को जिम्मेदार ठहराने संबंधी कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में भिवंडी की एक अदालत ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत दे दी।
सेक्‍स सीडी कांड, संदीप कुमार को मिली जमानत

सेक्‍स सीडी कांड, संदीप कुमार को मिली जमानत

सेक्‍स सीडी कांड में गंभीर आरोपों के चलते जेल गए आप सरकार में दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को सोमवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। उन पर लगे आरोपों के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement