Advertisement

Search Result : "मुंबई बम धमाके"

मुंबई में शिवसेना-भाजपा में कांटे की टक्‍कर, अन्‍य नगरपालिकाओं में भाजपा भारी

मुंबई में शिवसेना-भाजपा में कांटे की टक्‍कर, अन्‍य नगरपालिकाओं में भाजपा भारी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती अपने आखिरी चरण में है। 277 में से 225 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। शिवसेना को 84, भाजपा को 81, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। दो सीटों पर अभी गिनती जारी है।
महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्‍ट्र में महानगरपालिका चुनाव : शिवसेना आगे, भाजपा को मिल रही मात

महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
महाराष्‍ट्र में निकाय चुनाव : भाजपा-शिवसेना के बीच मुख्‍य मुकाबला

महाराष्‍ट्र में निकाय चुनाव : भाजपा-शिवसेना के बीच मुख्‍य मुकाबला

महाराष्‍ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान मंगलवार सुबह शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अलग होकर चुनाव लड़ रहीं भाजपा और शिवसेना के बीच माना जा रहा है।
सईद पाक की आतंकवाद निरोधक कानून की सूची में शामिल

सईद पाक की आतंकवाद निरोधक कानून की सूची में शामिल

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकवाद निरोधक कानून के दायरे में लाकर उसके आतंकवाद से संबंध होने को मौन स्वीकृति दे दी है।
फडणवीस, उद्धव के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बना महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव

फडणवीस, उद्धव के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बना महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव

मुंबई सहित महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान सहयोगी दलों भाजपा एवं शिवसेना के बीच कटुता साफ साफ दिख रही है जिससे नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट गए हैं। चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और यह राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार का नेतृत्व कर रहेे देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
अच्‍छे दिन : देश के 23 आईआईटी में शिक्षकों के 35 फीसद पद खाली

अच्‍छे दिन : देश के 23 आईआईटी में शिक्षकों के 35 फीसद पद खाली

देश के शैक्षणिक परिसरों में अध्यापकों के अभाव की समस्या नयी नहीं है। लेकिन सूचना के अधिकार :आरटीआई: से खुलासा हुआ है कि आईआईटी जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान भी इससे जूझ रहे हैं। देश के 23 आईआईटी में शिक्षकों के औसतन लगभग 35 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं।
नक्सली अब भी खतरनाक, 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए

नक्सली अब भी खतरनाक, 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए

देश में नक्सली अभी भी सबसे खतरनाक बने हुए हैं। अरातकतावादी माओवादी संगठनों ने पिछले साल आईईडी और दूसरे घातक हथियारों के उपयोग से सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों की जान ली। नक्सलियों ने साल 2016 में सबसे ज्यादा आईईडी धमाके किए।
मिस्र से वजन घटाने मुंबई पहुंची 500 किलो की महिला

मिस्र से वजन घटाने मुंबई पहुंची 500 किलो की महिला

दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन घटाने का इलाज कराने के लिए आज यहां पहुंची। एमन का यहां के एक अस्पताल में इलाज होना है। 500 किलोग्राम वजन वाली एमन को अस्पताल ले जाने के लिए क्रेन की मदद से उस पलंग समेत उठाया गया जिसपर वह मिस्र से यहां आई हैं।
शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

तमिलनाडु में सियासी अनिश्चितता के बीच शशिकला ने बुधवार को मीटिंग के बाद 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद अन्‍नाद्रमुक में फूट पड़ती दिख रही है। पार्टी चीफ शशिकला ने करीब 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। ये सभी गवर्नर विद्यासागर राव के मुंबई से लौटने तक वहीं रहेंगे। गवर्नर तीन दिन से मुंबई में हैं। महाराष्ट के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव जिनके पास तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार है, बुधवार को भी मुंबई में ही रूके रहे। उनकी तरफ से ऐसा कोई संकेत भी नहीं आया कि वो कब चेन्नई जाएंगे।
शिवसेना ने चेताया, सीएम को घर बैठना पड़ेगा, भाजपा का पलटवार

शिवसेना ने चेताया, सीएम को घर बैठना पड़ेगा, भाजपा का पलटवार

शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिये बीजेपी को चेताया है कि अगर बीजेपी ने शिवसेना के खिलाफ जहर उगलना बंद नहीं किया, तो सीएम को घर बैठना पड़ सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement