जम्मू और कश्मीर की बागडोर जल्द ही महबूबा मुफ्ती संभाल सकती हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी बेटी महबूबा के राज्य की कमान संभालने की बातों को खारिज नहीं किया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्धरमैया द्वारा देश में चल रहे बीफ विवाद के विरोध स्वरुप गोमांस खाने की बात कहने पर उनका सिर कलम कर देने की धमकी देने वाले स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह धमकी शिवमोगा शहर नगर निकाय परिषद के पूर्व अध्यक्ष एस एन चन्नबसप्पा ने सोमवार को दी थी।
दिल्ली के केरल हाउस में गोमांस परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस के जा धमकने और बीफ की जांच-पड़ताल को लेकर राजनीति गरमा चुकी है। आज केरल के सांसदों ने दिल्ली पुलिस के इस कदम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। खबर है कि घटना के विरोध में केरल भवन ने फिर से बीफ फ्राई परोसने का ऐलान किया है।
गोमांस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंदू सेना ने दिल्ली के केरल हाउस में बीफ परोसने पर बवाल खड़ा कर दिया है। आरोप हैं कि सोमवार को गोमांस परोसे जाने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस केरल हाउस जा धमकी और वहां रेस्तरां में घुसकर मेन्यू से बीफ हटवा दिया।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष से एक डांस ग्रुप की थाईलैंड यात्रा के लिए आठ लाख रुपये मंजूर किए जाने पर विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि एक ऐसे समय में, जबकि राज्य भीषण सूखे की मार झेल रहा है, तब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं?
डेढ़ दशक पहले बने झारखंड में पहली बार गैर आदिवासी मुख्यमंत्री ने राज्य की सत्ता संभाली है। बीते वर्षों में यह राज्य घोटालों और राजनीतिक अस्थिरताओं के कारण चर्चा में रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह राज्य विकास के मामले में लगातार पिछड़ता रहा। करीब नौ महीने के कार्यकाल में रघुवर दास ने राज्य के विकास के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया। उनसे आउटलुक के विशेष संवाददाता कुमार पंकज ने सरकार की योजनाओं और विकास को लेकर विस्तार से बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:
पंजाब और हरियाणा के अति सुरक्षा वाले, सिविल सचिवालय की इमारत में एक हथियारबंद व्यक्ति हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यालय पहुंचने के लिए सुरक्षा के कई स्तरों को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद सीआईएसएफ के छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई इस बार वोट मांग नहीं रहे बल्कि दे रहे हैं। संगीत के एक टीवी इंडियन आइडल जूनियर सीजन – 2 में असम से एक प्रतिस्पर्धी नाहिद आफरीन के लिए गोगोई ने वोट किया।