Advertisement

Search Result : "मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार"

जो भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को माता मानना चाहिए: रघुबर दास

जो भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को माता मानना चाहिए: रघुबर दास

देश में पिछले कुछ दिनों से गाय को लेकर जारी विवाद में अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कूद पड़े हैं। कोलकाता में गाय के संबंध में बयान देते हुए दास ने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए।
अधर में सिद्धू, आप नहीं बनाएगी सीएम उम्मीदवार

अधर में सिद्धू, आप नहीं बनाएगी सीएम उम्मीदवार

कभी पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मुख्य चेहरा रहे और अब राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू के लिए भविष्य की राह मुश्किल हो गई है। राज्यसभा छोड़ने के तुरंत बाद जो आम आदमी पार्टी सिद्धू को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार थी वो अब पार्टी में उन्हें शामिल करने के लिए किंतु-परंतु कर रही है।
उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
अमेरिका: ट्रंप ने लिया संकल्प, राष्ट्रपति चुने जाने पर छोड़ दूंगा कट्टरता

अमेरिका: ट्रंप ने लिया संकल्प, राष्ट्रपति चुने जाने पर छोड़ दूंगा कट्टरता

अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।
शिवपाल के बहाने बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

शिवपाल के बहाने बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

एक दिन पहले ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर सपाइयों ने उत्तर प्रदेश में जमीन कब्जाना बंद नहीं किया तो वह इस्तीफा दे देंगे और इसके बाद उनके भाई और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साध दिया।
मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कौन सा चेहरा आगे करके चुनाव लड़ेगी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कई नामों पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि कोई भी नाम चौकाने वाला हो सकता है।
केजरीवाल के बिगड़े बोल, कहा सरकार के उच्च स्तर पर हैं गुंडे

केजरीवाल के बिगड़े बोल, कहा सरकार के उच्च स्तर पर हैं गुंडे

दस दिन की विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग को दिल्ली का असली बॉस करार देने से बेतरह खफा हैं।
ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

ट्रंप का ओबामा पर बड़ा आरोप, बताया आईएसआईएस का संस्थापक

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने की आत्महत्या

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने की आत्महत्या

मुख्यमंत्री की कुर्सी छिन जाने के बाद से हताश चल रहे अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ईटानगर स्थिति मुख्यमंत्री के बंगले में उनका शव रस्सी से लटका पाया गया।
विजय रूपानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 8 मंत्री पटेल समुदाय से

विजय रूपानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 8 मंत्री पटेल समुदाय से

विजय रूपानी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने रूपानी के अलावा डिप्टी सीएम नितिन पटेल को भी शपथ दिलाई। इसके अलावा 8 कैबिनेट और 16 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। गृह मंत्री रहीं रजनी पटेल की कैबिनेट से छुट्टी हुई है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement