मुंबई में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश का कहर ना सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी आफत बन गई है। बॉलीवुड के सितारों ने बारिश के कारण हो रही परेशानियों का खुलासा सोशल मीडिया पर किया।
बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के लिए हाल ही में हुई वोटिंग पर मेयर की जंग अब खत्म हो गई है। भाजपा द्वारा शिवसेना के मेयर पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के बाद, शिवसेना के विश्वनाथ पांडुरंग महादेश्वर को मेयर चुन लिया गया है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) मेयर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों की दौड़ से भाजपा द्वारा खुद को अलग किए जाने के साथ ही शिवसेना के प्रत्याशियों का रास्ता साफ हो गया है। चुनावों के दौरान कांटे की टक्कर के बाद आज भाजपा ने कहा कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी, वहीं दूसरी ओर शिवसेना ने पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की।
मुंबई में महापौर चुनाव के लिए अब जोड़-तोड़ का खेल जारी है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है भाजपा ने दूसरे दलों के सभासदों को तोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। मुंबई कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की तरफ से कांग्रेस के कुछ सभासदों को तीन करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक ऑफर कांग्रेस के टिकट पर नवनिर्वाचित मुस्लिम सभासद को दिया गया है।