विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं। क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है।
अपने गढ़ मुंबई के बीएमसी चुनाव में 82 सीटें जीतने वाली भाजपा की बढ़त से बेफिक्र शिवसेना ने आज जोर देकर कहा कि नगर निकाय का मेयर उनकी पार्टी का ही बनेगा। इसके साथ ही सेना ने अब पराये हो चुके अपने पुराने सहयोगी भाजपा पर छल से उन्हें अस्थिर करने का भी आरोप लगाया।
मशहूर वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का सबसे बेहतर उम्मीदवार बताते हुए शुक्रवार को भोपाल में दावा किया कि विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर अखिलेश फिर से सरकार बनायेंगे।
मुंबई सहित महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान सहयोगी दलों भाजपा एवं शिवसेना के बीच कटुता साफ साफ दिख रही है जिससे नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट गए हैं। चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और यह राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार का नेतृत्व कर रहेे देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
व्हाइट हाउस ने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध के शासकीय आदेश को वापस लेने की किसी संभावना से इंकार करते हुए इस मुकदमे को जीतने का विश्वास जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह यात्रा प्रतिबंध बड़े कानूनी परीक्षण का सामना कर रहा है।
भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निर्णायक शासन देने में विफल रहने के लिए तीखा प्रहार किया। उन्होंने आज लोक सभा में कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती, उसे देश को जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ जिस रास्ते पर उन्होंने कदम बढ़ाए हैं, वह उस रास्ते से पीछे लौटने वाले नहीं हैं। वह गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे।
यूक्रेन की सरकारी सेना और रूस समर्थित अलगाववादी व्रिदोहियों के बीच बढ़ती लड़ाई के पांचवें दिन भी पूर्वी यूक्रेन तोप के गोलों से दहला रहा। इस लड़ाई में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि दस घायल हैं।
ट्रंप प्रशासन की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ने के बीच मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद एवं चार अन्य लोगों को सोमवार को देर रात लाहौर में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत नजरबंद कर दिया गया। नजरबंद होने के बाद हाफिज सईद ने वीडियो जारी कर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि भारत के दबाव में ही पाकिस्तान सरकार ने उसे नजरबंदी में रखा गया है।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक समर्थक ने उन्हें खुले आम हत्या की चुनौती दी है और उन्हें आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश में मारे जा सकते हैं।