मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में होगी।
अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।
भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में सफर खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नाम के आगे कल यहां अंतिम बार कप्तान लिखा होगा जब वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में भारत ए की अगुआई करेंगे।
सपा के साइकिल चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर प्रतिद्वंद्वी खेमों के निर्वाचन आयोग के पास पहुंचने की योजना के साथ ही यादव कुनबे की लड़ाई आज दिल्ली पहुंच गई। इस बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके द्वारा पांच जनवरी को आहूत पार्टी अधिवेशन स्थगित कर दिया।
सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।
टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीरीज के पांचवें मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को करारा जवाब दिया। दूसरे दिन के स्कोर 60 रन पर कोई विकेट नहीं से आगे खेलते हुए टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 391 रन बना लिए। करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) नाबाद लौटे। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड से 86 रन पीछे है।
आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 490 रन का रिकार्ड लक्ष्य रखने के बाद आज यहां उसके शुरू में ही दो विकेट निकालकर पहले डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के लगभग पूरी तरह हंगामे की भेंट चढ़ने के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि सत्र के दौरान लोकसभा में 21 बैंठकों में मात्र 19 घंटे कार्यवाही हुई और व्यवधान के कारण करीब 92 (घंटे) 91 घंटे 59 मिनट का समय नष्ट हुआ है जो अच्छी बात नहीं है और इससे जनता में हमारी छवि धूमिल होती है।
भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने वाली इंग्लैंड की टीम के कप्तान एलिस्टेयर कुक को लगता है कि उनके खिलाडि़यों को राजकोट में पहले टेस्ट के प्रदर्शन को देखने की जरूरत है जिसमें उन्होंने सकारात्मक क्रिकेट खेला था और मैच ड्रा कराया था।
भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ढाई महीने में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है लेकिन ऐसा लगता है कि वह इससे पहले कोई भी अधिकारिक मैच नहीं खेलेंगे।