राज्यसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के लिए होने वाले मतदान के दौरान क्रास वोटिंग ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की चिंता बढ़ा दी।
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस को थोड़ी राहत मिल गई तो भाजपा के लिए आफत हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जहां नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को पोस्टल बैलेट से मतदान की इजाजत दी है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम का चुनाव शून्य कर दिया है जिससे वो वोट नहीं दे पाएंगे।
दक्षिण कोरियोई टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी एलजी ने मंगलवार को मच्छरों को दूर रखने वाली टीवी सेट की श्रृंखला पेश की, जो मच्छरों को भगाने का काम करती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 26,900 से 47,500 रपये के बीच है। एलजी इलैक्ट्रॉनिक्स ने एक बयान में बताया, एलजी मॉस्किटो अवे टीवी भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को कहा कि भारत ने पाकिस्तान के लिए कभी भी बातचीत और अपनाइयत का दरवाजा नहीं खोला। अजीज का यह बयान भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की कल की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने बातचीत के अवसर धीरे-धीरे खत्म होने की बात कही थी।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य में चार विधायकों वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तनखा को समर्थन देने की घोषणा की है।
इस बार के राज्यसभा चुनाव भी कम दिलचस्प नहीं हो रहे हैं। इस बीच राहत की तरह केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आज महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए।
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सुरेश प्रभु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, जदयू नेता शरद यादव तथा तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक तथा द्रमुक के सभी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं कई राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों की सांसें अभी अटकी हुई हैं। इन राज्यों में सीट से अधिक उम्मीदवार हो जाने की वजह से अंतिम फैसला 11 जून को मतदान के जरिये होगा।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर राज्यसभा सीट के लिए नामांकन करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की सीट फंसती नजर आ रही है। मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया ने भी नामांकन कर दिया।
राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में उत्तर प्रदेश में दिलचस्प मुकाबला हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर कर चर्चा में आई प्रीती महापात्र ने कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल की नींद उड़ा दी।
हरियाणा में राज्यसभा की सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इंडियन नेशनल लोकदल के समर्थन से जाने-माने वकील आरके आनंद ने जहां निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन किया है वहीं मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा ने भाजपा के समर्थन से निर्दलीय पर्चा भर दिया है।