Advertisement

Search Result : "रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी"

रीगल में देखनी हो फिल्म तो कल आखिरी मौका

रीगल में देखनी हो फिल्म तो कल आखिरी मौका

आठ दशक लंबे स्वर्णिम दौर के बाद दिल्ली का प्रतिष्ठित सिनेमाघर रीगल कल बंद हो जाएगा। इसमें दिखाई जाने वाली अंतिम फिल्म होगी अभिनेता राजकपूर की मेरा नाम जोकर और संगम। मध्य दिल्ली के कॅनाट प्लेस में स्थित रीगल के वास्तुकार थे वाल्टर स्काइज जॉर्ज। इसे वर्ष 1932 में खोला गया था। सिनेमाघर के मालिकों में से एक विशाल चौधरी ने बताया कि प्रशंसकों के अनुरोध के बाद ही उन्होंने राजकपूर की फिल्में दिखाने का निर्णय लिया।
समाजवादी पार्टी ने राम गोविन्द चौधरी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी ने राम गोविन्द चौधरी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी को विधायक दल का नेता चुनाव है और अब वे नेता प्रतिपक्ष होंगे। इससे पहले माना जा रहा था कि आजम खान या शिवपाल सिंह यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी को नेता मनोनीत किया।
भाजपा ने धनबल से बनाई गोवा, मणिपुर में सरकारः राहुल

भाजपा ने धनबल से बनाई गोवा, मणिपुर में सरकारः राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भाजपा पर गोवा और मणिपुर के लोगों का बहुमत चुराने और धनबल का इस्तेमाल कर वहां सरकार बनाने का आरोप लगाया।
पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

समाजवादी पार्टी भाजपा की ओर से सीएम चेहरा तय हो जाने के बाद विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी। गुरुवार को पार्टी ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। जीते हुए विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया है कि वे जिसे चाहेंगे उसे विपक्ष का नेता बनाए।
धनबल से जनादेश का हरण कर रही है भाजपा : राहुल

धनबल से जनादेश का हरण कर रही है भाजपा : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के भाजपा के कदम को गलत करार देते हुए पार्टी पर धनबल के जरिए जनादेश का हरण करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आज आरोप लगाया। राहुल ने गोवा की राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
जनता के बीच दोबारा जाकर विश्वास जीतें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश

जनता के बीच दोबारा जाकर विश्वास जीतें सपा कार्यकर्ता : अखिलेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अखिलेश ने उनसे जनता के बीच दोबारा जाकर पार्टी को नए सिरे से मजबूती प्रदान करने को कहा।
शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में आया भाजपा सांसद का नाम

शिशु तस्करी कांड में मैराथन पूछताछ के बाद सीआइडी ने दार्जिलिंग के शिशु सुरक्षा अधिकारी मृणाल घोष और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जलपाईगुड़ी की शिशु सुरक्षा अधिकारी की भी गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री जूही चौधरी से पूछताछ में सीआईडी को कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जूही द्वारा बिमला होम की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को एक भाजपा सांसद से मुलाकात कराए जाने का भी पता चला है। भाजपा सांसद का नाम सामने आने के बाद सीआईडी उनसे पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी, भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की शीर्ष नेता जूही चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी भाजपा की महिला विंग की महासचिव हैं। जूही चौधरी का नाम तब से सामने आया जब वो यह मामला सार्वजनिक होने के बाद भूमिगत हो गई थी।
नोटबंदी आर्थिक पागलपन: राहुल

नोटबंदी आर्थिक पागलपन: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के फैसले को आर्थिक पागलपन करार दिया है। एक बड़े हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा है कि ऐसा दुनिया में किसी सरकार ने नहीं किया।
मोदी जितने निचले स्तर तक पहले कोई नहीं गयाः राहुल

मोदी जितने निचले स्तर तक पहले कोई नहीं गयाः राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी जी राजनीति में जिस स्तर तक चले गए हैं उतना नीचे के स्तर तक इससे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement