Advertisement

Search Result : "राष्ट्रीय खेल"

मेवात- दोहरे हत्याकांड- दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

मेवात- दोहरे हत्याकांड- दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय मुस्लिम मेव विकास परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन मोहम्मद सलीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा के मेवात जिले के डिगर हेडी गांव में बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड और बलात्कार की घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

नारी शक्ति की जयकार का अनूठा नजारा आज राष्ट्रपति भवन में देखने को मिला जब रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, पहलवान साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा। इनके साथ ही निशानेबाज जीतू राय को भी देश का यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
डेरा को दिए 50 लाख, विज पर चौतरफा आरोप

डेरा को दिए 50 लाख, विज पर चौतरफा आरोप

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपये क्या दिए मानो बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया। विरोधियों ने उनपर चौतरफा हमला बोल दिया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि विज ने पिछले विधानसभा चुनाव में डेरा प्रमुख द्वारा भाजपा का समर्थन करने के बदले यह राशि दी है।
मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

मन की बात : पीएम मोदी ने ध्‍यानचंद को किया याद, गुरु गोपीचंद को किया सलाम

'मन की बात' के 23 वें संस्‍करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की शैक्षिक समर्पण भावना को सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। ध्यानचंद जी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। पीएम मोदी ने कहा कि mygov.in पर कई लोगों ने रियो ओलंपिक और साक्षी, सिंधू के बारे में बोलने के लिए कहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे किसी भी तरह से, किसी से भी कम नहीं हैं।
हिरासत के खिलाफ अर्जी पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

हिरासत के खिलाफ अर्जी पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

एक मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी, हिरासत या कैद की वैधता से संबंधित बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर तुरंत ध्यान देने के साथ ही उस पर अविलंब निर्णय के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
एमपी के इस भाजपा नेता ने माना, उनकी ब्यूरोक्रेसी सबसे भ्रष्ट

एमपी के इस भाजपा नेता ने माना, उनकी ब्यूरोक्रेसी सबसे भ्रष्ट

ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पार्टी, सरकार के साथ समन्वय के लिए भोपाल में जो बैठक आयोजित की उससे खुद सरकार को ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। बैठक की जानकारी देते हुए एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के नौकरशाह पूरे देश में सबसे भ्रष्ट हो गए हैं।
आरएसएस ने राहुल के बयान पर उठाया सवाल, माफी की मांग की

आरएसएस ने राहुल के बयान पर उठाया सवाल, माफी की मांग की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल गांधी के उस बयान को लेकर उन पर सवाल उठाया है, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था कि वह इस संगठन को लेकर बोले गये अपने हर एक शब्द पर अब भी कायम हैं।
जैशा के मामले में खेल मंत्रालय ने दो सदस्‍यीय समिति का किया गठन

जैशा के मामले में खेल मंत्रालय ने दो सदस्‍यीय समिति का किया गठन

खेल मंत्रालय ने ओलंपिक धाविका ओपी जैशा उन आरोपों की जांच के लिये मंगलवार को दो सदस्यीय समिति गठित की है। जैशा ने रियो ओलंपिक में दौड़ के दौरान अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। जैशा ने कहा था कि वह स्‍पर्धा के दौरान मर भी सकती थी।
बिन पानी ओलंपिक की दौड़

बिन पानी ओलंपिक की दौड़

मैराथन में 42 किलोमीटर दौड़ लगाकर बेहोश हुई महिला खिलाड़ी ओपी जैशा ने कहा है कि एथलीट एसोसिएशन ने न तो रास्ते में पानी का इंतजाम किया, न ही समुचित सुविधाएं जुटाई। यही नहीं एसोसिएशन ने उससे पहले यह भी कहा कि दौड़ के प्रशिक्षक (कोच) ने ही रास्ते में पानी न देने को कहा है। मतलब अपनी लापरवाही, मूर्खता और गड़बड़ियों से पल्ला झाड़कर एसोसिएशन लीपापोती कर रही है।
हर दस साल पर तय होगा राजनीतिक दलों का दर्जा

हर दस साल पर तय होगा राजनीतिक दलों का दर्जा

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के दर्जे की समीक्षा करने के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत आयोग अब पांच साल के बजाय हर दस साल पर राजनीतिक दलों की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता की समीक्षा करेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement