Advertisement

Search Result : "राष्ट्रीय खेल"

कमजोरों पर हमला राष्ट्रीय चरित्र के खिलाफ, सख्ती से निपटने की जरूरत: राष्ट्रपति

कमजोरों पर हमला राष्ट्रीय चरित्र के खिलाफ, सख्ती से निपटने की जरूरत: राष्ट्रपति

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में न्याय, स्वतंत्रता, समता और भाईचारे के चार स्तंभों पर निर्मित लोकतंत्र को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र के विरुद्ध कमजोर वर्गों पर हुए हमले पथभ्रष्टता हैं, जिससे सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हाल ही में पारित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक का भी जिक्र किया।
तीसरा टेस्ट भारत 237 रन से जीता

तीसरा टेस्ट भारत 237 रन से जीता

भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को 237 रन से शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सेंट लूसिया में हुए इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया जिसे 87 ओवर में जीत के लिए 346 रन का लक्ष्य मिला था।
मेरे खिलाफ बदसलूकी की कोई शिकायत नहीं : विजय गोयल

मेरे खिलाफ बदसलूकी की कोई शिकायत नहीं : विजय गोयल

खेल मंत्री विजय गोयल ने उनके काफिले के खिलाफ आयोजन समिति द्वारा लगाये गए दुर्व्यवहार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
क्रिकेट खेल रहा हूं और इसी पर ध्यान देना चाहूंगा: धोनी

क्रिकेट खेल रहा हूं और इसी पर ध्यान देना चाहूंगा: धोनी

भारत की सीमित ओवर क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनका जल्द संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह केवल क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में होगा बड़े डीजल कारों का पंजीकरण

दिल्ली-एनसीआर में होगा बड़े डीजल कारों का पंजीकरण

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2000 सीसी और उससे अधिक क्षमता वाले डीजल वाहनों के पंजीकरण की अनुमति दी, इसके लिए शोरूम कीमत के एक प्रतिशत के बराबर राशि हरित-उपकर के रूप में जमा करनी होगी।
आतंकी बहादुर अली ने पाकिस्तान की चाल का खुलासा किया

आतंकी बहादुर अली ने पाकिस्तान की चाल का खुलासा किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी बहादुर अली से पूछताछ के आधार पर कहा है कि उसे पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से निर्देश मिलते थे। बहादुर अली ने एनआईए को बताया है कि उसे पाकिस्तान में लश्कर के ठिकानों पर ट्रेनिंग दी गई और कश्मीर में माहौल बिगाड़ने का काम सौंपा गया। इसमें पाकिस्तान सेना का भी सहयोग रहता था।
दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक के वॉल्ट फाइनल में पहुंची

दीपा करमाकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक के वॉल्ट फाइनल में पहुंची

पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रही जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने व्यक्तिगत वॉल्ट फाइनल में जगह बनाकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। आठवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दीपा यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय हैं।
राष्ट्रगान पर प्रतिबंध लगाने वाला स्कूल सील, प्रबंधक गिरफ्तार

राष्ट्रगान पर प्रतिबंध लगाने वाला स्कूल सील, प्रबंधक गिरफ्तार

राष्ट्रगान पर प्रतिबंध लगाने वाले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित स्कूल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे सोमवार को सील कर दिया और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधक ने स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को राष्ट्रगान गाने की इजाजत नहीं दी।
अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी सैनिक के माता पिता के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हुए शहीद हुए एक सिख मरीन के परिजनों ने कहा है कि वे डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से आहत हैं और यह राजनीतिक खेल खेलने के समान है।
रियो खेलों की सांबा के साथ रंगारंग शुरूआत, ग्लोबल वार्मिंग पर रहा जोर

रियो खेलों की सांबा के साथ रंगारंग शुरूआत, ग्लोबल वार्मिंग पर रहा जोर

परपंरा के अनुसार प्राचीन ओलंपिक के जनक यूनान का दल खिलाडि़यों की परेड में सबसे पहले जबकि मेजबान ब्राजील की टीम सबसे आखिर में आयी। सभी देशों ने पुर्तगाली में उनके नाम के अनुसार वर्णमाला क्रम में परेड में हिस्सा लिया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की अगुवाई में भारत ने 95वें देश के रूप में स्टेडियम में प्रवेश किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement