अश्वेत बच्चों को नॉट कूल (यहां असभ्य पढ़ें) दिखाने वाला एक स्विमिंग पूल पोस्टर जारी करने के लिए अमेरिकन रेड क्रॉस सोसाइटी की सोशल मीडिया पर जम कर आलोचना हो रही है। इसके बाद इस पोस्टर को जारी करने वाली संस्था को माफी मांगनी पड़ी।
अमेरिकी लोकतंत्र लगभग ढाई सौ वर्ष पुराना है। 1788 में संविधान को स्वीकृति मिली और 1790 में पहली राजनीतिक व्यवस्था लागू हुई। ब्रिटेन और इटली के प्राचीन लोकतंत्र का इतिहास इससे भी पुराना है। उस लोकतंत्र और आर्थिक सफलताओं के बल पर अमेरिका दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो गया।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रवासी भारतीय :एनआरआई: अब राष्ट्रीय पेंशन बचत खाता :एनपीएस: आॅनलाइन खोल सकते हैं, बशर्ते उनके पास आधार कार्ड या पैन कार्ड हो।
बैंकों काेे करीब नौ हजार करोड़ रुपए की चपत लगाने वाले विजय माल्या के लिए अच्छी खबर है। इंटरपोल ने माल्या पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रारंभिक समीक्षा पूरी कर ली है। इंटरपोल का कहना है कि नोटिस जारी करने के लिए माल्या के खिलाफ अब तक कोई आपराधिक मामला साबित नहीं हुआ है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान में जन्मी बॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री सलमा आगा को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड देने का फैसला किया है। इस कार्ड से वह आजीवन कई बार और विभिन्न उद्देश्य से भारत आ सकेंगी और उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करने की भी जरूरत नहीं होगी।
देश-विदेश की राजनीतिक हस्तियों के जमावड़े के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके 41 मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने शपथ ली। कोलकाता के राजपथ- रेड रोड पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए वृहद आयोजन किया गया था। ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में उन सभी को शामिल किया है, जिन पर चुनाव के दौरान नारद टेपकांड में घूस लेने के आरोप लगे थे। इनके अलावा कई ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं।
भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने कल रात अबुधाबी में एशियाई 6-रेड स्नूकर खिताब जीतकर नया इतिहास रचा। आडवाणी 6-रेड में विश्व और महाद्वीपीय खिताब दोनों एक साथ जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दोहरे आईबीएसएफ विश्व सिक्स-रेड स्नूकर चैंपियन आडवाणी ने कल मलेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त कीन हो मो को 7-5 से हराकर अपना दबदबा बनाए रखा।
कान फिल्मोत्सव में इस साल रेड कार्पेट पर पहली बार उतरते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने ब्रिटेन के फैशन हाउस राल्फ एंड रूसो का सफेद गाउन पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।