उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है लेकिन सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस साल के चुनाव प्रचार अभियान में सिर्फ दो रैलियों को ही संबोधित किया है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 300 रैलियों को संबोधित किया था।
पंजाब में राजनीतिक उठापटक चरम पर है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे मतदाताओं को रिझाने का सिलसिला जारी है। जनसभाएं, रैलियां, आरोप-प्रत्यारोप सब चल रहा है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पेड न्यूज का नोटिस जारी किया गया है।