पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अब सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव बादल में गरजेंगे। कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस 18 जून को भर्ती घोटाले के विरोध में बादल गांव में धरना देगी।
भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) सिकल सेल बीमारी की बेहतर समझ विकसित करने के क्रम में रोग का इतिहास लिख रहा है। यह रक्त का सामान्य वंशानुगत विकार है जो भारत में कई जनजातियों में पाया जाता है।
सांस लेने संबंधी दिक्कत से जूझ रहे अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा।
महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर 400 साल से जारी प्रतिबंध के खत्म होने के बाद पूजा अर्चना करने के लिए आज सुबह से ही मंदिर में पुरूषों और महिलाओं की लंबी कतारे देखने को मिलीं। शनिवार को शनि भगवान की विशेष पूजा की परंपरा है।
देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी गांव में निवास करती है और छोटी छोटी बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को कर्ई कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। गांव देहात में स्वास्थ्य केंद्रों एवं डॉक्टरों की भारी कमी है, वहीं देश में मधुमेह, टीबी से प्रभावित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों का व्यवस्थित नेटवर्क बनाने, पर्याप्त कोष देने एवं डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
हृदय रोग ने हमारे देश में एक महामारी का रूप ले लिया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सन् 2020 में एक तिहाई मौत का कारण हार्टअटैक पाया गया है। विडम्बना यह है कि इस बीमारी से होने वाली अधिकतर मौतों को रोका जा सकता है, अगर लक्षणों को पहचान कर सही वक्त पर इलाज कर किया जाये।
पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र तक खोदी गई 30 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाए जाने को भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के मकसद से इस सुरंग को खोदा गया था।
ग्लोबोकैन ने खुलासा किया है कि दुनियाभर में लगातार तेजी से कैंसर के नए मामलों में इजाफा हो रहा है। ग्लोबोकैन का कहना है कि 2008 में प्रकाशित हुए आंकड़ों की तुलना में 7.05 फीसदी नए मामलों में वृद्धि हुई है। भारत में बढते कैंसर के मामले चिंता का विषय है। कैंसर के मुख्यतः कारक वायु व जल प्रदूषण, कीटनाशक, जीवनशैली, डाइट, तंबाकू, शराब और पान मसाला है। दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मृत्यु के बाद देश में कैंसर से मौत शीर्ष कारणों में से एक है।
मुंबई के लोकप्रिय जुहू तट पर लगभग 30 फुट लंबी एक व्हेल किनारे पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इस मृत जीव को कल रात देखा और इसके बारे में पुलिस एवं वन विभाग को सूचित किया। कुछ समय पहले तमिलनाडु के तिरूचेंदूर तट पर 38 व्हेलों के शव पाए गए थे वहीं लगभग 250 व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई थीं जिन्हें गहरे समुद्र में वापस धकेला गया था।
डेंगवेक्सिया के नाम से भारत में अभी गिने-चुने लोग ही परिचित हैं मगर यकीन मानें, अगले एक वर्ष में देश की शायद बड़ी आबादी इस नाम से परिचित हो जाएगी। दरअसल यह नाम है दुनिया में डेंगू बुखार के उस पहले टीके का जिसे किसी देश में आधिकारिक रूप से बिक्री का लाइसेंस जारी किया गया है।