राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रिलायंस जियो की सस्ती डाटा स्कीम पर निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि गरीब डाटा खाएगा या आटा?
अपने दादा-दादी का नाम लेकर मैदान में उतरने वाली साक्षी मलिक का पैतृक गांव मोखरा जश्न में डूबा है। शहर के सेक्टर-3 स्थित मकान नंबर 45 में माहौल ऐसा, मानो कि मेला लगा हो। आधी रात से शुरू पटाखों का धूम-धड़ाका अभी तक थम नहीं रहा, वहीं बैंड-बाजे, हरियाणवी गीतों पर नाच-गाना भी जमकर हो रहा है। पिता सुखबीर मलिक और मां सुदेश मलिक तो खुशी के मारे ‘बावले’ से घूम रहे हैं। आंखों में खुशी के आंसू लिए कहते हैं, ‘बेटी ने छाती चौड़ी कर दी, बता दिया बेटियां किसी से कम नहीं।’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महागठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम सात निश्चय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं सहित प्रदेश में पांच नए मेडिकल कालेज की स्थापना के साथ कई अन्य योजनाओं की आज घोषणा की।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजने वाले एक व्यक्ति के बारे में पोस्ट शेयर किया है। उन्हें अश्लील मेसेज भेजने वाले व्यक्ति का नाम पार्थ मंडल है। शर्मिष्ठा मुखर्जी जानी-मानी नृत्यांगना हैं।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजस्थान में गायों की बदहाल स्थिति को ध्यान में रखते हुए भाजपा पर हमला बोला है। राजस्थान में भाजपा की सरकार है। लिहाजा राज्य में गायों की वर्तमान स्थिति पर लालू ने कहा कि गाय दूध देती है वोेट नहीं, इसलिए भाजपा ने गायों के हालात पर ध्यान नहीं दिया। और उनकी ऐसी दुर्दशा कर दी।
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मामले में कई पुलिस अफसरों पर रविवार को कार्रवाई हुई। एसएसपी, एसपी (सिटी), सीओ और दो इंस्पेक्टरों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।
यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री आजम खान बुलंदशहर गैंगरेप पर बयान देकर विवादों में आ गए हैं। आजम खान ने इस बलात्कार की घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है। जिसके बाद आजम पर निशाना साधा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने भी आजम के इस बयान को हताश करने वाला बताया है।
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ कथित तौर पर किए गए सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमों को भेजा गया है जिसकी पहचान हो गई है।
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला को 12 वर्षीय अपनी सौतेली बेटी को डेढ़ साल से अधिक समय तक बेरहमी से प्रताडि़त करने एवं उसे लंबे-लंबे समय तक भूखे रखने का दोषी पाया गया है। महिला को 25 साल तक के कारावास की सजा हो सकती है।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने एक नया राजनीतिक पासा फेंकते हुए मांग की है कि देश के कई अन्य राज्यों की तरह बिहार वासियों को भी अपने प्रदेश की नौकरियों में 80 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे।