Advertisement

Search Result : "लोकसभा हंगामा"

मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद सदन में कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में कर लिया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुबह 11:20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे।
अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

अमरिंदर सिंह का लोकसभा से इस्तीफा स्वीकार

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा कि मैंने 23 नवंबर के प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिंह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा था।
नोटबंदी नहीं यह घोटाला है- राहुल गांधी

नोटबंदी नहीं यह घोटाला है- राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी को लेकर जो सरकार का फैसला है उसमें बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। इसलिए सरकार को इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की है।
नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

यूपी में कांग्रेस सत्‍ता में वापसी के लिए सभी हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को देश के सबसे बड़े सूबे के विधानसभा चुनाव पर सक्रिय रहने के लिए पार्टी सूत्रों ने कहा है। दाेनों भाई-बहन इस प्रदेश को जीतने की कोशिश में है। विधानसभा चुनाव के अलावा लोेकसभा में यहां कांग्रेस दमदार प्रदर्शन की अास लगाई हुई है। पार्टी इसके लिए विशेष रणनीति भी बना रही है।
नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
व्यावसायिक सरोगेसी पर अंकुश का प्रयास, विधेयक लोकसभा में

व्यावसायिक सरोगेसी पर अंकुश का प्रयास, विधेयक लोकसभा में

व्यावसायिक सरोगेसी पर रोक लगाने की दिशा में आज लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया जिसमें महिलाओं को उत्पीड़न से संरक्षण और सरोगेसी से जन्मे बच्चे के अधिकारों को सुनिश्चित करने के प्रावधान हैं।
शहडोल लोकसभा सीट पर 41 फीसदी मतदान

शहडोल लोकसभा सीट पर 41 फीसदी मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे उपचुनाव में आज दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिये पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
नोटबंदी : लोकसभा में हंगामा, सरकार नियम 193 के तहत चर्चा को तैयार

नोटबंदी : लोकसभा में हंगामा, सरकार नियम 193 के तहत चर्चा को तैयार

बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया और सदन का कार्य स्थगित करके तत्काल चर्चा कराने की मांग की। सरकार ने कहा कि यह कदम कालाधन, भ्रष्टाचार और जाली नोट के खिलाफ उठाया गया है और वह नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार है हालांकि विपक्षी दल कार्यस्थगित करके चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे।
नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित, विपक्ष ने पीएम से मांगा जवाब

नोटबंदी पर हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित, विपक्ष ने पीएम से मांगा जवाब

देश में 1000 और 500 रुपये के नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर आज लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराए जाने को लेकर भारी हंगामा किया जिसे अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। हालांकि सरकार इस बात पर कायम रही कि वह नियम 193 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। विपक्ष के हंगामे कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
नोटबंदी: विपक्षी दल लोकसभा में लाएंगे कार्यस्थगन प्रस्ताव

नोटबंदी: विपक्षी दल लोकसभा में लाएंगे कार्यस्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल बड़े नोटों को अमान्य करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कल लोकसभा में कार्यस्थगन का प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। इस निर्णय से देश भर में लोगों को हो रही परेशानियों को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष की सरकार को जबर्दस्त तरीके से घेरने की योजना है।