पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अब एकदिवसीय क्रिकेट में भी गुलाबी गेंद का उपयोग शुरू कर देना चाहिए क्योंकि सफेद गेंद से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है।
पर्थ के वाका मैदान पर शतक बनाकर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी 171 रनों की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले वनडे मैच में 310 रनों का लक्ष्य रखा। यह रोहित के करियर का 9वां शतक और पर्थ में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का एकदिवसीय मैचों में पहला शतक है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भारत के लिए सही रहा लेकिन जीत के लिहाज से शुभ नहीं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (171) और विराट कोहली (91) की दमदार पारी की बदौलत भारत ने तीन विकेट खोकर 309 रन बना लिए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर जुझारू पारी खेलकर दिखा दिया कि किसी भी टीम के लिए उसकी जमीन पर हराना उतना आसान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ने चार गेंद रहते पांच विकेट से यह मैच जीत लिया।
आज जारी आईसीसी रैंकिंग में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नंबर एक टेस्ट गेंदबाज घोषित किया गया है। हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के दम पर 2015 के आखिर में अश्विन ने यह इतिहास रचा है।
कप्तान पार्थिव पटेल के शानदार शतक और आरपी सिंह व जसप्रीत बमराह की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात ने दिल्ली को 139 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी जीत ली है। इस वनडे ट्राफी को गुजरात ने पहली बार अपने नाम किया है।
किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने की अजिंक्य रहाणे की उपलब्धी के बाद भारत के 481 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 72 ओवर खेलकर दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए।
तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी पारी के 79 रन पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 173 रन पर दम तोड़ा। आखिरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 310 रन का लक्ष्य।
भारत ने अपेक्षाकृत कम स्कोर पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका को भी दो झटके देकर तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच को शुरूआती दिन रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारत की पूरी टीम 78.2 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नौ ओवर में 11 रन पर दो विकेट गंवा दिए।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच खेले जाने की उम्मीद बढ़ गई है। गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के खिलाफ बकाया मनोरंजन कर के संबंध में अदालत के अगले आदेश तक वह कोई भी कदम नहीं उठाए।