महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले वाहनों और स्कूल यूनीफॉर्म में बच्चों को लेकर जा रही कारों को 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सम विषम योजना के दूसरे चरण से बाहर रखा गया है।
आईएसआई के एक अधिकारी सहित पांच सदस्यीय पाकिस्तानी जांच दल ने आज पठानकोट वायु सेना अड्डे का दौरा किया। पाक जांच टीम के भारत आने के खिलाफ कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान के एक संयुक्त जांच दल को पठानकोट वायु सेना स्टेशन का दौरा करने की अनुमति देने को लेकर हो रही केंद्र की आलोचना के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि पाकिस्तान ने पहली बार किसी आतंकी मामले की जांच की दिशा में गंभीर प्रयास किए हैं।
पठानकोट के वायु सेना स्टेशन पर हमले के मामले की जांच के लिए पाकिस्तान का पांच सदस्यीय संयुक्त जांच दल (जेआईटी) रविवार को भारत पहुंचा। इस जांच दल में आईएसआई का एक अधिकारी भी शामिल है। किसी आतंकी मामले की जांच के लिए पाकिस्तान के दल की यह इस तरह की यह पहली भारत यात्रा है।
भारत ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर आतंकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान में गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के पांच सदस्यों को आज वीजा जारी किया। भारत इस हमले के लिए पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराता रहा है।
ग्लोबोकैन ने खुलासा किया है कि दुनियाभर में लगातार तेजी से कैंसर के नए मामलों में इजाफा हो रहा है। ग्लोबोकैन का कहना है कि 2008 में प्रकाशित हुए आंकड़ों की तुलना में 7.05 फीसदी नए मामलों में वृद्धि हुई है। भारत में बढते कैंसर के मामले चिंता का विषय है। कैंसर के मुख्यतः कारक वायु व जल प्रदूषण, कीटनाशक, जीवनशैली, डाइट, तंबाकू, शराब और पान मसाला है। दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मृत्यु के बाद देश में कैंसर से मौत शीर्ष कारणों में से एक है।
ग्रीनपीस के नासा उपग्रह डेटा विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है कि इस शताब्दी में पहली बार भारतीय को चीन के नागरिकों की तुलना में अधिक वायु प्रदूषण का दंश झेलना पड़ा। चीन द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये साल-दर-साल अपनाये गए उपायों की वजह से वहां की आवोहवा में सुधार हुआ है जबकि भारत का प्रदूषण स्तर पिछले दशक में धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है।
खास आदमी धीरे-धीरे ‘आम आदमी’ के रास्ते पर आ जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सरकारी नौकरी में रहते हुए ‘सूचना अधिकार’ अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय मैगसायसाय अवार्ड ले लिया था। राजनीति में आने के बाद प्रदूषण मुक्ति अभियान के लिए वह दुनिया में नया रिकार्ड बनाने की कोशिश में हैं।