दिल्ली के वाटर टैंकर घोटाले में पूर्व सीएम शीला दीक्षित के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई। केजरीवाल पर 400 करोड़ रुपए के वाटर टैंकर घोटाले में जांच रिपोर्ट की फाइल को 11 माह तक दबाने का आरोप है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल को आरोपी बनाना इसलिए जरूरी था, क्योंकि भ्रस्टाचार को न सिर्फ छुपाया गया बल्कि आज भी उन्हीं कंपनियों को भुगतान किया जा रहा है।
ऐसा लगता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश और पंजाब को लेकर जो भी योजना बना रही है उसमें बैठे ठाले कोई फच्चर फंस रहा है। पहले कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया तो 84 के सिख विरोधी दंगों का मसला उठ गया। इसके बाद खबरें आईं कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस या तो उत्तर प्रदेश में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है या पंजाब का प्रभार सौंप सकती है। इसके अगले ही दिन दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा शीला दीक्षित के खिलाफ जांच की सूचना आ गई।
दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को सदन में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मेज पर चढ़ गए। गुप्ता के इस कृत्य की काफी आलोचना हुई और विधानसभाध्यक्ष राम निवास गोयल ने इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया और कहा कि इससे सदन की बदनामी हुई है।
दिल्ली में भ्रष्टाचार दूर करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बस योजना की एंटी करप्शन ब्रांच ने जांच शुरु कर दी है। केजरीवाल सरकार की एप्प बेस्ड प्रीमियम बस सर्विस योजना की बुधवार 1 जून से शुरुआत होनी थी। एलजी ने अभी इस योजना पर रोक लगा दी है।
बेशक कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार नहीं बना पाई लेकिन वह कमजोर नहीं हुई है और न ही बाहर। उसका वोटबैंक बढ़ा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि हैरानी है कि भारतीय जनता पार्टी किस बात पर घूर रही है। उनका कहना है कि हम इन पांच राज्यों में जनता द्वारा दिए परिणामों को स्वीकार करते हैं और जीतना, न जीतना मायने नहीं रखता है। भाग लेना और परिणाम अहम होते हैं। अमरिंद्र के अनुसार कांग्रेस की ओवरऑल परफॉर्मेंस बुरी नहीं रही। तीन राज्यों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस का द्रमुक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
एक बार फिर से दिल्ली में एक विदेशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। ताजा घटना में शनिवार की रात एक ओला कैब चालक ने बेल्जियम की महिला के साथ कथित छेड़खानी की। महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने के मसले पर दिल्ली विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। गत दिवस लंबी बीमारी के बाद सिंघल का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। दिल्ली विधानसभा में हंगामें की वजह रही कि भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में सिंघल को श्रद्धांजलि देने की मांग की। इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।