मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां किसान आंदोलन की आग लगी हुई है वहीं किसानों की मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे के अंदर तीन किसानों की मौतों से एक बार फिर शिवराज सरकार पर सवालिया निशान लग गया है।
बैंकों से ऋण लेकर विदेश भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या आज प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए लंदन के एक कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 4 दिसंबर तक के लिए माल्या को जमानत प्रदान की है। साथ ही, कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की है।
मैडिसन स्क्ववायर का वो जश्नदार मंजर आपको याद होगा जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका पहुंचे थे। हवाओं में मोदी-मोदी के नारे तैर रहे थे। मोदी सरकार के तीन साल आते-आते विदेशी धरती पर समर्थकों का वो जश्न, वो जलवा अब गायब होता दिख रहा है। 25 जून को पीएम एक बार फिर अमेरिका जा रहे हैं, लेकिन अब वहां निजाम बदल चुका है।
बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने मीसा भारती को पेश होने के लिए फिर से एक नोटिस थमा दिया है। विभाग ने अब मीसा को 12 जून को पेश होने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश में एक दलित आदमी पर कथित तौर पर हमला करने और उसके खिलाफ जातिवाद की टिप्पणी करने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर तंज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा। दरअसल, पीएम मोदी आज से 4 देशों जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और रूस की यात्रा पर हैं।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
रोड रेज मामले में सोमवार को मणिपुर की एक ट्रॉयल कोर्ट ने सीएम बीरेन सिंह के बेटे अजय मिताई को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। रोड रेज का यह मामला 2011 का है।