एक दौर था जब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फूलन देवी के नाम की धमक थी। दस्यु सुंदरी से सांसद बनी फूलन की एक निगाह पड़ते ही इलाक़े के लोगों की क़िस्मत बदल जाती थी। बीहड़ के दिनो में अमीरों को लूटकर ग़रीबों की मदद करने की उसकी अदा ने उसे इलाक़े का रॉबिनहुड ही बना रखा था। लोगों की मदद करने की शैली फूलन के सांसद बनने के बाद भी नहीं बदली। मगर अब फूलन इस दुनिया में नहीं है और उसकी बूढ़ी मां दर-दर की ठोकरें खा रही है।
महाराष्ट्र और केंद्र में एक-दूसरे की सहयोगी भाजपा और शिवसेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का संकेत इस बात से मिला कि शिवसेना ने अपने स्वर्ण जयंती समारोह में सहयोगी दल भाजपा को आमंत्रित नहीं किया है।
आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में कथित रूप से एक बेनामी संपत्ति रखने को लेकर हाल में सुर्खियों में रहे संजय भंडारी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। विभाग ने भंडारी के खिलाफ कर चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में उनका पासपोर्ट जब्त किया।
सुजय घोष की फिल्म ‘कहानी’ ने हिंदी थ्रिलर को नया रूप दिया था। कहानी बहुत ‘पेस’ के साथ चलती है। तीन के निर्माता के तौर पर सुजाय रिभू दासगुप्ता को बताना भूल गए होंगे कि वह उनकी छाया से बाहर जाकर भी फिल्म बना सकते हैं।
लंदन में 19 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद़धार्थ नाथ सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंह के विवादित ऑर्म्स डीलर संजय भंडारी से भी संबंध हैं। सिंह ने भंडारी को बहुत कम समय में फोन पर 450 काॅॅल की।
कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटे पर्दे पर प्राइम टाइम के हीरो रहेंगे। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर देश की राजधानी में इंडिया गेट पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम खत्म होने से पहले आखिर में रात लगभग 9.35 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। रात का समय इसलिए चुना गया है क्योंकि उस समय यूरोप और अमेरिका में सुबह होगी। देश के साथ-साथ दूसरे देशों के उनके प्रशंसक भी उनका संदेश सुन सकें, ऐसी व्यवस्था की गई है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपने दलों के प्रत्याशी हो सकते हैं। बिहार से राज्यसभा के लिए पांच और विधानपरिषद की सात सीटों के लिए 10 और 11 जून को चुनाव होने हैं। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकूटा पहाड़ियों के जंगलों में मंगलवार को भयंकर आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए बुधवार को वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया। त्रिकूटा पहाड़ियों पर ही माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।
बिहार के गया में जदयू पार्षद के पुत्र ने शनिवार की रात गाड़ी ओवरटेक करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कथित हत्या के मामले में पुलिस ने पार्षद के पति और पार्षद के अंगरक्षक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी पुत्र फरार है।