रातोरात अरविंद केजरीवाल गुजरात के पटेल-पाटीदार समाज की पगड़ी पहनकर उनके उद्धारक बन गए। पंजाब में वह गुरुद्वारे में ‘कार सेवा’ करके सिख समुदाय का नेतृत्व करने की भूमिका बना रहे थे।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोनों में आग लगने की रिपोर्टरों के मद्देनजर अमेरिका में परिवहन विभाग ने एक आपातकालीन आदेश जारी करके विमानों में ये स्मार्टफोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिकी डाक सेवा द्वारा दीवाली पर डाक टिकट जारी किया गया। भारतीय अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के सात सालों के लगातार प्रयासों के बाद प्रकाश के इस त्योहार पर यह मुमकिन हो सका।
प्रतिस्पर्धी दबाव और प्रतिकूल मौसम स्थिति के बीच नये आर्डर की कमी से सितंबर महीने में सेवाओं में वृद्धि धीमी हुई है। एक सर्वे में यह कहा गया है। निक्की इंडिया सर्विसेज परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सितंबर में 52 रहा जो अगस्त में 43 महीने के उच्च स्तर 54.7 था।
सरकार की एक अप्रैल से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने की योजना के साथ राजस्व विभाग के समक्ष 60,000 फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की एक बड़ी चुनौती है। विभाग अब तक केवल 3,074 कर्मियों को ही जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध करा पाया है।
एयर इंडिया का प्रतीक गौरवशाली ‘महाराजा’ रहा है। तकनीकी रूप से इसका स्वायत्तशासी प्रबंध मंडल है। लेकिन असली वित्तीय और प्रशासनिक कमान भारत सरकार के पास है। इंडियन एयरलाइंस को भी एयर इंडिया में समाहित कर दिए जाने के बाद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का बड़ा दायित्व भारतीय विमान सेवा पर है। लेकिन सारे आधुनिकीकरण और विस्तार के बावजूद महान भारत की इस विमान सेवा में सड़ा, बासी, अधपका खाना परोसे जाने की शिकायतें वर्षों से होती रही हैं।
भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद पर डीलिंग हो गई है। 7.878 अरब यूरो की लागत पर फ्रांस भारत को 36 लड़ाकू विमान बेचेगा। डील पर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे।
हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले गौ सेवा आयोग ने अब राज्य में गौ विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे प्रमुख तर्क यह है कि इस विश्वविद्यालय में गाय के दूध, मूत्र और गोबर पर रिसर्च तो होगा ही साथ ही गौ पालन के प्रति लोगों का झुकाव भी बढ़ेगा। इसके लिए पांच सौ एकड़ जमीन की आवश्यक्ता बताई जा रही है।